Google Pixel 6a vs Oppo Reno 8 Pro , Cons (खराबी), specification Compare, display (डिस्प्ले), performence (परफॉर्मेंस), connectivity (कनेक्टिविटी), camera (कैमरा), battery(बैटरी) सभी फ़ीचर्स का डिटेल से एनालिसिस किया गया है ।
Google Pixel 6a और Oppo Reno 8 Pro दोनों मोबाइल्स कैसा है। खैर इस पोस्ट में आपको डिटेल से पढ़ने को मिल जाएगा । आप खुद ही डिसीजन ले पाएंगे कि कौन सा मोबाइल्स आपके लिए बेस्ट है।
Oppo का reno सीरीज में साल में दो मोबाइल्स लांच करते हैं वहीं Google साल में सिर्फ एक ही सीरीज का मोबाइल लांच करता है। एक और बात गूगल के फ़ोन्स को टक्कर देने मामूली बात नहीं है। खैर गूगल का ये मोबाइल कैसा है ये आप आगे पढ़ सकते हैं।
Google Pixel 6a : Cons
- SD कार्ड का स्लॉट नहीं दिया गया है।
- 3.5mm ऑडियो जैक नहीं दिया गया है।
- डिस्प्ले रेफ्रिश रेट 60Hz दिया गया है।
- गोरिल्ला गिलास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
- प्राइस बहुत ज्यादा है।
- चार्जर सिर्फ 18W का दिया गया है।
- यह गेमिंग और परफॉर्मेन्स सेंट्रिक फ़ोन नहीं है।
- IR पोर्ट नहीं दिया गया है।
Oppo Reno 8 Pro : Cons
- 3.5mm ऑडियो जैक नहीं दिया गया है।
- मैक्रो SD कार्ड का स्लॉट नहीं दिया गया है।
- कैमरा में OIS का सपोर्ट नहीं दिया गया है।
- 4K वीडियो सिर्फ 30fps पर ही रिकॉर्ड किया जा सकता है।
- रियर में एक 2 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है।
- फ्रंट कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्ड नहीं कर सकते हैं।
- इंफ्रा रेड पोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
- USB वर्शन 2.0 दिया गया है।
Google Pixel 6a vs Oppo Reno 8 Pro : specifications comparison
Google Pixel 6a | Vs | Reno 8 Pro |
---|---|---|
• 6.1″, • OLED, •1080×2400, • 60Hz, • • 429ppi, • C.G.G3 | Display | • 6.7″, • AMOLED, • 1080×2400, • 120Hz, • 960nits,(peak) • 394ppi, • C.G.G5 |
• front C.G.G 3 • back plastic • frame alumi • 178g • 8.9mm thick • Type C, 3.1 • No SD Card • No Audio Jack • No, IR Port • IP67 | Build Quality | • front C.G.G 5 • back Glass • frame alumi • 183g • 7.3 mm thick • Type C, 2.0 • No SD Card • No Audio Jack • No, IR Port • |
• Android 12, • Google Tensor (5nm) • Mali-G78 MP20 • LPDDR5 • UFS 3.1 | Speed | • Android 12, • ColorOS 12.1 • M.T.D 8100 Max (6nm) • Mali-G610 MC6 • LPDDR5 • UFS 3.1 |
Rear Camera • 12.2 MP, – f/1.7,(wide),OIS • 12MP, – f/2.2 (u-wide),114° Front Camera – • 8 MP, – f/2.0, (wide) | Camera | Rear Camera • 50 MP, – f/1.8,(wide), • 8MP, – f/2.2 (u-wide),112° • 2MP,f/2.4 Front Camera – • 32 MP, – f/2.4, (wide) |
Rear Camera – • [email protected]/60fps • [email protected], Front Camera – • [email protected] | Video | Rear Camera – • [email protected] • [email protected], Front Camera • [email protected] |
Wifi – 6e NFC – Yes Bluetooth – 5.2 IR Port – No | Connectivity | Wifi – 6 NFC – yes Bluetooth – 5.3 IR Port – No |
128 GB | Storages | 256 GB |
6 GB | RAM | 8GB 12 GB |
• Accelerometer, • Gyro, • Proximity, • On Display fingerprint • Barometer | Sensor | • Accelerometer, • Gyro, • Proximity, • Compass, • On Display fingerprint • color spectrum |
• 4410mAh, • 18 Watts | Battery | • 4500mAh, • 80 watts |

Display (डिस्प्ले)
डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स देखें तो Oppo Reno 8 Pro का थोड़ा ज्यादा फ़ीचर्स के साथ आता है। सबसे खास बात डिस्प्ले रेफ्रिश रेट pixel 6a में सिर्फ 60hz दिया गया है वहीं Oppo Reno 8 Pro में 120hz दिया गया है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन, HDR10+,डिस्प्ले साइज Oppo Reno 8 Pro का अच्छा आता है।
Oppo Reno 8 Pro का डिस्प्ले थोड़ा बड़ा मिल जाता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है वहीं Pixel 6a में गोरिल्ला गिलास 3 दिया गया है। फिंगरप्रिंट दोनों मोबाइल्स के डिस्प्ले पर ही दिया गया है। दोनों मोबाइल्स का फ्रेम एल्युमिनियम का बना हुआ है। डिस्प्ले पैनल दोनों मोबाइल्स में एक समान ही दिया गया है। सिर्फ ब्राइटनेस में अंतर देंखने को मिल सकती है। दोनों मोबाइल्स के फ्रंट में सेंटर में ऊपर में पंच होल दिया गया है। डिस्प्ले के मामले में Oppo Reno 8 Pro अच्छा लगेगा ।

Build Quality (बिल्ड क्वालिटी)
बिल्ड क्वालिटी लगभग में दोनों मोबाइल्स में एक समान ही दिया गया है pixel 6a के बैक में प्लास्टिक दिया गया है। वहीं Oppo Reno 8 Pro के बैक में गिलास दिया गया है लेकिन कौन से गिलास का यूज किया गया है इसके बारे में जानकारी नही दी गई है। दोनों मोबाइल्स के वजन में 5 ग्राम का अंतर है। reno 8 pro का वजन 183 ग्राम के आसपास है वहीं pixel 6a का वजन 178 ग्राम के आसपास है।
दोनों मोबाइल्स में 3.5mm ऑडियो जैक,SD कार्ड का ऑप्शन और IR पोर्ट नहीं दिया गया है। पिक्सेल 6a मोबाइल की मोटाई लगभग 8.9mm का है वहीं reno 8 pro की मोटाई 7.3mm का है।
बिल्ड क्वालिटी दोनों मोबाइल्स का अच्छा ही है लेकिन Google Pixel 6a के बैक में प्लास्टिक दिया गया है। जो मेरे अनुसार अच्छा है। Oppo ने कॉन्फॉर्म भी नहीं किया है कि बैक में कौन सा गिलास दिया गया है।
Connectivity (कनेक्टिविटी)
दोनों मोबाइल्स के कनेक्टिविटी में बहुत अंतर है। Google Pixel 6a में USB वर्शन 3.1 दिया गया है और Wifi वर्शन 6e दिया गया है। वहीं Oppo Reno 8 Pro में USB वर्शन 2.0 और wifi 6 दिया गया है । ब्लूएटूथ वर्शन reno 8 pro में 5.3 दिया गया है। pixel 6a में ब्लूएटूथ वर्शन 5.2 दिया गया है। दोनों मोबाइल्स में IR पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक नहीं दिया गया है। कनेक्टिविटी के मामले में Google Pixel 6a मोबाइल Oppo Reno 8 Pro से आगे हैं।
Camera (कैमरा)
गूगल पिक्सेल 6a में 12.2 मेगापिक्सेल का वाइड एंगल और 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा तथा फ्रंट में 8 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है। pixel 6a के सिर्फ मुख्य कैमरा में OIS का सपोर्ट दिया गया है।
वहीं Oppo Reno 8 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सेल का वाइड एंगल कैमरा 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सेल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। तथा 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस मोबाइल में OIS का सपोर्ट नहीं दिया गया है।

वीडियो रेकॉर्डिंग की बात करें तो दोनों मोबाइल्स में फ्रंट कैमरे से सिर्फ 1080 वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड किया जा सकता है ।
लेकिन Google Pixel 6a के बैक से 4K वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं Oppo Reno 8 Pro के बैक कैमरा से सिर्फ 4K वीडियो 30fps पर ही रिकॉर्ड किया जा सकता है।
सही मायने में दोनों मोबाइल्स के कैमरा को प्रायोगिक तौर पर मुकाबला किया जाए तो Google Pixel 6a का कोई जबाब ही नहीं है चाहे वीडियो रिकॉर्डिंग का हो या इमेज प्रोसेसिंग का हो। Oppo कैमरा फ़ोन के लिए ही जाना जाता है। लेकिन Oppo का कैमरा फेल है।
Performance (परफॉर्मेंस)
दोनों मोबाइल्स में स्टोरेज टाइप UFS 3.1 और रैम टाइप LPDDR5 दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो Pixel 6a में Google Tensor दिया गया है जो 5nm टेक्नोलॉजी पर बना हुआ है। वहीं Oppo Reno 8 Pro में Mediatek Dimensity 8100 Max चिपसेट दिया है ।यह चिपसेट 6 nm टेक्नोलॉजी पर बना हुआ है। परफॉर्मेन्स के मामले में Oppo बाजी मार सकता है। लेकिन Google Pixel 6a में सॉफ्टवेयर बहुत ही ऑप्टिमाइज़ क्लीन और सिक्योर मिलता है।
दोनों मोबाइल्स एंड्राइड 12 पर रन करता है । Oppo Reno 8 Pro में कस्टम ColorOS 12.1 दिया गया है। pixel 6a का ऑपरेटिंग सिस्टम बहुत क्लीन आता है । गूगल के तरफ से आने वाले एंड्राइड का अपडेट सबसे पहले मिलेगा । कंपनी 5 साल तक अपडेट देगी।
अपडेट और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन में गूगल पिक्सेल 6a बाजी मार लेता है।
Battery (बैटरी)
Google Pixel 6a में 4410mAh की बैटरी और 18 वाट्स का फ़ास्ट चार्जर दिया गया है। वहीं Oppo Reno 8 Pro में 4500mAh की बैटरी 80W का फ़ास्ट चार्जर दिया है। दोनों मोबाइल्स में से किसी में वायरलेस चार्जर नहीं दिया गया है।
Price
प्राइस के मामले में Oppo Reno 8 Pro का प्राइस थोड़ा ज्यादा पड़ जाता है। Oppo Reno 8 Pro 5G का 12gb रैम 256gb स्टोरेज वाले कि कीमत वर्तमान में 45999 रुपैया रखा गया है। वहीं Google Pixel 6a की 8gb रैम 128gb स्टोरेज वाले कि कीमत वर्तमान में 43999 रुपैया रखा गया है।
लेटेस्ट पोस्ट :-
- ASUS ROG Phone 7 Specs Leaked Ahead of Launch: Massive Display, Snapdragon 8 Gen 2
- Vivo X Fold 2 Confirmed: Latest Specs and Launch Timeline Revealed
- Tecno Launches Its Latest 5G Smartphone, the Tecno Spark 10 5G, in India with Impressive Features
- Realme GT Neo5 SE: 144Hz , LPDDR 5x launch on April 3
- Realme teases upcoming Narzo N55 smartphone with exclusive details revealed