Oneplus 10T vs iQoo 9T , Cons (खराबी), specification Compare, display (डिस्प्ले), performence (परफॉर्मेंस), connectivity (कनेक्टिविटी), camera (कैमरा), battery(बैटरी) सभी फ़ीचर्स का डिटेल से एनालिसिस किया गया है ।
OnePlus 10T (Review) और iQoo 9T (Review) पदोनों मोबाइल्स कैसा है। खैर इस पोस्ट में आपको डिटेल से पढ़ने को मिल जाएगा । आप खुद ही डिसीजन ले पाएंगे कि कौन सा मोबाइल्स आपके लिए बेस्ट है।
OnePlus जहां Oppo की ही कंपनी है। वैसे ही iQoo ,Vivo की कंपनी है। दोनों चाइनीज मोबाइल्स कंपनी है। iQoo खास कर गेमिंग को फोकस कर फ़ोन बनाती है। और कैमरा को भी बैलेंस कर के रखने लगी है।
वहीं OnePlus ओवरऑल सभी फ़ीचर्स को समेटनी की कोशिश करती है। मतलब चाइनीज मोबाइल कंपनी एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नहीं लगते हैं। बल्कि एक मोबाइल दूसरे का पूरक की तरह काम करती है।
OnePlus 10T 5G : Cons
- SD कार्ड का स्लॉट नहीं दिया गया है।
- 3.5mm ऑडियो जैक नहीं दिया गया है।
- डिस्प्ले पिक्सेल डेनसिटी और रेसोल्यूशन नार्मल है।
- फिंगरप्रिंट अल्ट्रा-सोनिक नहीं दिया गया है।
- डॉल्बी-एटमॉस सपॉर्ट नहीं दिया गया है।
- डस्ट-वाटर रेसिस्टेंस नहीं दिया गया है।
- USB वर्शन 2.0 दिया गया है।
- रियर के सिर्फ एक कैमरा में ही OIS का सपोर्ट दिया गया है।
- फ्रंट कैमरा से सिर्फ 1080 वीडियो 30fps ही रिकॉर्ड कर सकते हैं।
- रियर में एक 2MP का कैमरा दिया गया है।
- फ्रेम प्लास्टिक का दिया गया है।
- बैरोमीटर सेंसर नहीं दिया गया है।
- वायरलेस चार्जर सपॉर्ट नहीं दिया गया है।
- प्राइस बहुत ज्यादा है।
iQoo 9T : Cons
- SD कार्ड का स्लॉट नहीं दिया गया है।
- 3.5mm ऑडियो जैक नहीं दिया गया है।
- डिस्प्ले पिक्सेल डेनसिटी और रेसोल्यूशन नार्मल है।
- डिस्प्ले 8 bit ही है।
- फिंगरप्रिंट अल्ट्रा-सोनिक नहीं दिया गया है।
- डॉल्बी-एटमॉस सपॉर्ट नहीं दिया गया है।
- IP52 डस्ट-वाटर रेसिस्टेंस दिया गया है।
- फ्लैगशिप मोबाइल होने के बावजूद ब्लॉट-वेयर देंखने को मिल जाता है।
- अगर मोबाइल में ब्लॉट-वेयर दिया जा रहा है तो सिक्योरिटी खतरे में पड़ सकती है।
- USB वर्शन 2.0 दिया गया है।
- रियर के सिर्फ एक कैमरा में ही OIS का सपोर्ट दिया गया है।
- फ्रंट कैमरा में अच्छा सेंसर यूज नहीं किया गया है।
- फ्रंट कैमरा से सिर्फ 1080 वीडियो 30fps ही रिकॉर्ड कर सकते हैं।
- SCHOTT Xensation Alpha का प्रोटेक्शन दिया गया है।
- बैरोमीटर सेंसर नहीं दिया गया है।
- वायरलेस चार्जर सपॉर्ट नहीं दिया गया है।
- प्राइस बहुत ज्यादा है।
Oneplus 10T vs iQoo 9T : Specifications Comparison
iQoo 9T | Vs | OnePlus 10T |
---|---|---|
• 6.78″, • E5 AMOLED, •1080×2400, • 120Hz, • 1500 nits, • 388ppi, • SCHOTT Xensation Alpha | Display | • 6.7″, • AMOLED, • 1080×2412, • 120Hz, • 950nits,(peak) • 394ppi, • C.G.G5 |
• front Glass • back Glass • frame alumi • 206g • 8.9mm thick • Type C, 2.0 • No SD Card • No Audio Jack • Yes, IR Port • IP52 | Build Quality | • front C.G.G 5 • back C.G.G 5 • frame plastic • 206g • 8.8 mm thick • Type C, 2.0 • No SD Card • No Audio Jack • No, IR Port • No, IP resistance |
• Android 12, • funtuchUI 12.1 • Snapdragon 8+ Gen 1 (4nm) • Anreno 730 • LPDDR5 • UFS 3.1 | Speed | • Android 12, • OxygenOS 12.1 • Snapdragon 8+ Gen 1 (4nm) • Anreno 730 • LPDDR5 • UFS 3.1 |
Rear Camera • 50 MP, – f/1.8,(wide),OIS • 13MP, – f/2.2 (u-wide),120° • 12MP, – f/2.0 (telephoto) Front Camera • 16 MP, – f/2.5, (wide) | Camera | Rear Camera • 50 MP, – f/1.8,(wide), • 8MP, – f/2.2 (u-wide), • 2MP,f/2.4 Front Camera – • 16 MP, – f/2.4, (wide) |
Rear Camera – • [email protected]/60fps • [email protected], Front Camera – • [email protected] | Video | Rear Camera – • [email protected]/60fps • [email protected], Front Camera • [email protected] |
Wifi – 6 NFC – Yes Bluetooth – 5.2 IR Port – Yes 5G (9 bands) | Connectivity | Wifi – 6 NFC – yes Bluetooth – 5.3 IR Port – No 5G (11 bands) |
128 GB, 256 GB | Storages | 128GB, 256 GB |
12 GB | RAM | 8 GB, 12 GB, 16 GB |
• Accelerometer, • Gyro, • Proximity, • On Display fingerprint • compass | Sensor | • Accelerometer, • Gyro, • Proximity, • Compass, • On Display fingerprint • color spectrum |
• 4700mAh, • 120 Watts | Battery | • 4800mAh, • 150 watts |

Display (डिस्प्ले)
डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स देखें तो iQoo 9T का थोड़ा ज्यादा फ़ीचर्स के साथ आता है। दोनों मोबाइल का डिस्प्ले रेफ्रिश रेट 120Hz का दिया गया है। OnePlus 10T का डिस्प्ले प्रोटेक्शन iQoo 9T के डिस्प्ले प्रोटेक्शन से अच्छा आता है। दोनों मोबाइल्स में HDR10+ सपॉर्ट दिया गया है,डिस्प्ले साइज दोनों मोबाइल्स का बराबर ही दिया गया है।
डिस्प्ले पैनल iQoo 9T में थोड़ा अच्छा दिया गया है। डिस्प्ले का अधिकतम ब्राइटनेस iQoo 9T का ज्यादा है। पिक्सेल डेनसिटी एक समान ही है।
फिंगरप्रिंट दोनों मोबाइल्स के डिस्प्ले पर ही दिया गया है। डिस्प्ले रेसोल्यूशन भी दोनों मोबाइल्स में एक समान ही है।
दोनों मोबाइल्स की डिस्प्ले की तुलना की जाए तो iQoo 9T में OnePlus 10T के मुकाबले अच्छा फ़ीचर्स दिया गया है। एक महत्वपूर्ण फ़ीचर्स iQoo 9T का डिस्प्ले 8 bit का है वहीं OnePlus 10T का डिस्प्ले 10 Bit का है।

Build Quality (बिल्ड क्वालिटी)
बिल्ड क्वालिटी में बहुत अंतर है। iQoo 9T के बैक में Glass दिया गया है लेकिन नार्मल गिलास यूज किया गया है। फ्रेम में एल्युमिनियम दिया गया है। फ्रंट में भी उतना कारगर गिलास नहीं है। वहीं Oneplus 10T के बैक और फ्रंट में Corning Gorilla Glass 5 दिया गया है। Oneplus 10T मोबाइल का फ्रेम प्लास्टिक का बना हुआ है। दोनों मोबाइल्स के वजन एक समान ही है।
दोनों मोबाइल्स में 3.5mm ऑडियो जैक और SD कार्ड का ऑप्शन नहीं दिया गया है। iQoo में IR पोर्ट दिया गया है। OnePlus 10T में नहीं दिया गया है iQoo 9T मोबाइल की मोटाई लगभग 8.9 mm का है वहीं OnePlus 10T 5G की मोटाई 8.8mm का है।
बिल्ड क्वालिटी दोनों मोबाइल्स का अच्छा ही है लेकिन iQoo 9T केफ्रंट और बैक में OnePlus 10T की तुलना में अच्छा गिलास यूज नहीं किया है। iQoo 9 T में फ्रेम एल्युमिनियम का बना है। वहीं OnePlus 10T 5G के दोनों साइड C.G.G5 दिया गया है। फ्रेम प्लास्टिक का दिया गया है।
Connectivity (कनेक्टिविटी)
दोनों मोबाइल्स के कनेक्टिविटी में अंतर है। दोनों मोबाइल्स में USB वर्शन एकसमान है। दोनों मोबाइल में Wifi 6 दिया गया है। ब्लूएटूथ वर्शन OnePlus 10T 5G में 5.3 दिया गया है।
iQoo 9T में ब्लूएटूथ वर्शन 5.2 दिया गया है और iQoo 9T में IR पोर्ट भी दिया गया है। OnePlus 10T में IR पोर्ट नहीं है। NFC दोनों मोबाइल्स में दिए गए हैं।
3.5mm ऑडियो जैक दोनों मोबाइल्स में से किसी में नहीं दिया गया है। iQoo 9T में 5G नेटवर्क के 9 बैंड दिया गया है। और OnePlus 10T में 11 बैंड दिया गया है।
iQoo 9 T में मोबाइल में ड्यूल X-Axis Linear Motor दिया गया है जो गेमिंग एक्सपीरियंस को और बढ़ा देगा । OnePlus 10 T में नहीं दिया गया है।
Camera (कैमरा)
iQoo 9T में 50 मेगापिक्सेल का वाइड एंगल और 13 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सेल का टेलीफ़ोटो लेंस दिया गया है तथा फ्रंट में 16 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है।
दोनों मोबाइल्स के सिर्फ मुख्य कैमरा में OIS का सपोर्ट दिया गया है। मुख्य कैमरा से सेंसर अलग-अलग यूज किया गया है। iQoo 9T में GN5 सेंसर वहीं Oneplus 10T में Sony IMX766 सेंसर दिया गया है।
वहीं OnePlus 10T 5G के रियर में 50 मेगापिक्सेल का वाइड एंगल कैमरा 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सेल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। तथा 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वीडियो रेकॉर्डिंग की बात करें तो दोनों मोबाइल्स में फ्रंट कैमरे से सिर्फ 1080 वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड किया जा सकता है ।
और दोनों के बैक कैमरा से भी 4K वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड किया जा सकता है।
iQoo 9T का कैमरा OnePlus 10 T के कैमरा की तुलना में बहुत अच्छा आता है। iQoo 9T में कैमरा के लिए अलग चिपसेट Vivo V1+ दिया गया है जो कैमरा को मैन प्रोसेसर के प्रोसेसिंग से बचा के रखता है। इससे कैमरा की फ़ोटो और वीडियो की क्वालिटी अच्छी निकलती है खास कर नाईट वीडियोग्राफी में बहुत इम्प्रूव देंखने को मिलेगा । OnePlus 10T का कैमरा iQoo 9T के कैमरा की तुलना में बेस्ट नहीं कहा जा सकता है।
Performance (परफॉर्मेंस)
दोनों मोबाइल्स में स्टोरेज टाइप UFS 3.1 और रैम टाइप LPDDR5 दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो iQoo 9T और OnePlus 10T 5G दोनों में Qualcomm का लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8+ Gen 1 दिया गया है। यह चिपसेट 4nm टेक्नोलॉजी पर बना हुआ है।
लेकिन iQoo 9T में दो चिपसेट दिया गया है कैमरा के लिए अलग चिपसेट Vivo V1+ का यूज किया गया है। इसलिए iQoo 9T मोबाइल में कैमरा के साथ-साथ परफॉर्मेन्स में भी इम्प्रूवमेंट देखेंगे।
दोनों मोबाइल्स एंड्राइड 12 पर रन करता है । OnePlus 10T 5G में कस्टम OxygenOS 12.1 दिया गया है। iQoo 9T में फन-टच OS 12.1 दिया है।
तो स्पष्ट रूप से परफॉर्मेन्स king तो iQoo 9T को बोला जाएगा ।
Battery (बैटरी)
Google Pixel 6a में 4700mAh की बैटरी और 120 वाट्स का फ़ास्ट चार्जर दिया गया है। वहीं OnePlus 10T 5G में 4800mAh की बैटरी 150W का फ़ास्ट चार्जर दिया है। दोनों मोबाइल्स में से किसी में वायरलेस चार्जर नहीं दिया गया है।
Price
प्राइस दोनों मोबाइल्स का एक समान ही हैं। iQoo 9T 5G और OnePlus 10T 5G का 8gb रैम 128gb स्टोरेज वाले कि कीमत वर्तमान में 49,999 रुपैया रखा गया है।
rojirotitech.com एक हिंदी का बेहतरीन टेक न्यूज़ वेबसाइट है। आप लेटेस्ट खबर के लिए हमें twitter , Telegram , Instagram , Facebook और YouTube पर फ्लो कर सकते हैं।
लेटेस्ट पोस्ट :-
- ASUS ROG Phone 7 Specs Leaked Ahead of Launch: Massive Display, Snapdragon 8 Gen 2
- Vivo X Fold 2 Confirmed: Latest Specs and Launch Timeline Revealed
- Tecno Launches Its Latest 5G Smartphone, the Tecno Spark 10 5G, in India with Impressive Features
- Realme GT Neo5 SE: 144Hz , LPDDR 5x launch on April 3
- Realme teases upcoming Narzo N55 smartphone with exclusive details revealed