लांच होने वाले OnePlus Nord CE 3 का फुल स्पेसिफिकेशन लीक

लीक्स के अनुसार OnePlus Nord CE 3 में मुख्य कैमरा 108MP, Snapdragon 695 प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले की बैटरी दिया जा सकता है।

चलिये डिटेल से स्पेसिफ़िकेशन्स जानते हैं OnePlus Nord CE 3 स्मार्टफोन के बारे में। लांच डेट और प्राइस के बारे में भी बात करेंगे।

OnePlus मिड-रेंज के मोबाइल्स पर काम कर रही है। मतलब आने वाले समय में 20K के लगभग में बहुत सारे मोबाइल्स देंखने को मिलने वाला है।

OnePlus Nord CE 2
OnePlus Nord CE 2

OnePlus Nord CE 3 का स्पेसिफिकेशन्स (लीक्स)

OneLeaks के अनुसार upcoming Mobiles OnePlus Nord CE 3 में 6.7 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया जाएगा और डिस्प्ले का अधिकतम रिफ्रेश रेट120Hz दिया जाएगा।

कुछ लीक्स की माने तो OnePlus Nord CE 3 में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया जाएगा। अधिकतम रैम 12GB और अधिकतम स्टोरेज 256GB दिया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें :- दुनिया के सबसे फ़ास्ट प्रोसेसर के साथ OnePlus 11 होगा लांच, आई नयी जानकारी

कैमरा की बात करें तो OnePlus Nord CE 3 में मुख्य कैमरा 108MP का और दूसरा-तीसरा कैमरा 2MP का दिया जा सकता है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

अगर IPS LCD डिस्प्ले दिया जाएगा तो फिंगरप्रिंट स्कैनर साइड में दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो 5000mAh और 67W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है।

OnePlus Nord CE 3 Launch Date (अनुमानित)

OnePlus Nord CE 3 मोबाइल अगला साल (2023) मार्च तक लांच हो सकता है। आने वाले समय में इस मोबाइल के बारे में और भी जानकारी सामने आएगी। प्राइस की बात करें तो OnePlus Nord CE 3 का प्राइस रेंज 20k के आसपास रहना चाहिए। ये सभी जानकारी अफवाहें पर आधारित है। कम्पनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारीं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।

rojirotitech.com एक हिंदी का बेहतरीन टेक न्यूज़ वेबसाइट है। आप लेटेस्ट खबर के लिए हमें twitter , Telegram , Instagram , Facebook और YouTube पर फ्लो कर सकते हैं।


Ranjan Kumar

मोबाइल और टेक्नोलॉजी को समझना और समझाना  जूनून है। और इन सभी चीज को सामान्य भाषा में दूसरों को समझना, और लिखना पसंद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top