200MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy S23 Ultra होगा लांच, जनिये और डिटेल

Samsung की तरफ से Samsung Galaxy S23 सीरीज के मोबाइल की लांच की तैयारी शुरू हो चुकी है। 2023 के शुरुआत में Samsung Galaxy S23 सीरीज लांच किये जायेंगे। इस साल के शुरुआत में Samsung galaxy S22 सीरीज लांच किया गया था।

Samsung Galaxy S23 Ultra को गिकबेंच सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। जिसे इस मोबाइल के कुछ स्पेसिफ़िकेशन्स के बारे में पता चला है। जैसे S23 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया जाएगा। यह सर्टिफिकेशन साइट से पता चला है।

Samsung Galaxy S22
Galaxy S22 image

इससे इस चिपसेट के बारे में भी जानकारी हाथ लगी है। इसी लिस्टिंग के अनुसार इस चिपसेट में मुख्य कोर की क्लॉक स्पीड 3.36Ghz है। चार कोर की क्लॉक स्पीड 2.80Ghz और बचे तीन कोर की क्लॉक स्पीड 2.02Ghz और GPU Adreno 740 होगा।

इस लिस्टिंग से हमें यह भी पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी s20 अल्ट्रा में 8GB रैम भी दिया जाएगा। आउट ऑफ बॉक्स एंड्राइड 13 देंखने को मिलेगा। गिकबेंच में Samsung Galaxy S23 Ultra सिंगल कोर में 1521 अंक और मल्टी कोर प्रोसेसिंग में 4689 अंक प्राप्त किये।

geekbench listing से सिर्फ इतनी ही जानकारी मिली। पिछले महीने Samsung Galaxy S23Ultra को चीन के सर्टिफिकेशन साइट 3C पर लिस्ट किया गया था। जिससे कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आया जिसमें 25W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, और 200 मेगापिक्सेल का मुख्य कैमरा के बारे में पता चला था।

rojirotitech.com एक हिंदी का बेहतरीन टेक न्यूज़ वेबसाइट है। आप लेटेस्ट खबर के लिए हमें twitter , Telegram , Instagram , Facebook और YouTube पर फ्लो कर सकते हैं।

रिलेटेड पोस्ट :-


    Ranjan Kumar

    मोबाइल और टेक्नोलॉजी को समझना और समझाना  जूनून है। और इन सभी चीज को सामान्य भाषा में दूसरों को समझना, और लिखना पसंद है।

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top