samsung galaxy s23 vs oneplus 11 Specifications Comparision

Samsung ने अभी हाल ही में Galaxy S23 सीरीज लांच कर दिया है। इस सीरीज का बेसिक मोबाइल Galaxy S23 है जिसका शुरुआती प्राइस लगभग 74000 से शुरू होता है। वहीं OnePlus भी OnePlus 11 को इंडिया में भी लांच कर दिया है।

इस मोबाइल में भी लगभग S23 जैसा ही फ़ीचर्स दिया गया है। और प्रोसेसर भी दोनों मोबाइल्स का एक समान ही है। लेकिन OnePlus 11 का शुरुआती कीमत 60000 के लगभग में है।

दोनों मोबाइल के शुरुआती कीमत में लगभग 10,000 की अंतर है। इस पोस्ट में हम दोनों मोबाइल इसका डिटेल से कंपैरिजन करेंगे । इस कंपेरिजन से आपको मोबाइल सलेक्ट करने में आसान होगी।

Samsung और OnePlus दोनों मोबाइल्स कंपनी में बहुत अंतर है। एंड्राइड मोबाइल में Samsung का स्थान Apple जैसा ही है। Samsung का UI अच्छा मिलता है। OnePlus का UI भी अच्छा मिलता है। चलिये देखते हैं, Samsung Galaxy S23 और OnePlus 11 में क्या अंतर है।

Samsung Galaxy S23 Vs OnePlus 11

Galaxy S23 Vs OnePlus 11 Specs

Samsung galaxy s23OnePlus 11
Display6.1″, Dynamic AMOLED 2X,1080×2340, 425ppi, 120Hz, 1750 nits, C.G.G Victus 26.7″, LTPO3 Fluid AMOLED, 1440×3216, 525ppi, 120Hz, 1300 nits, C.G.G Victus
Build Quality5.76×2.79×0.30 inch, thin 7.6mm, weight 168g, back & front C.G.G Victus 2, Frame Aluminum,
IP68
6.42×2.92×0.33inch, thin 8.5mm, weight 205g, back C.G.G5 & front C.G.G Victus , Frame Aluminum,
IP64
ProcessorQualcomm Snapdragon 8 Gen 2 (4nm)Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 (4nm)
CPU1×3.2 GHz Cortex-X3,
2×2.8 GHz Cortex-A715,
2×2.8 GHz Cortex-A710,
3×2.0 GHz Cortex-510,
1×3.2 GHz Cortex-X3,
2×2.8 GHz Cortex-A715,
2×2.8 GHz Cortex-A710,
3×2.0 GHz Cortex-510,
GPUAdreno 740Adreno 740
Operating SystemAndroid 13, One UI 5.1Android 13, OxygenOS 13
RAM Type8GB, LPDDR58GB, 12GB, 16GB, LPDDR5
Storage Type128GB (UFS 3.1) ,256GB (UFS 4.0), 512GB,(UFS 4.0)128GB (UFS 3.1) ,256GB (UFS 4.0), 512GB,(UFS 4.0)
Camerarear-
50MP, f/1.8, OIS (main), 1/1.56″
10MP,f/2.4, OIS (telephoto), 1/3.94″
12MP,f/2.2,(ultrawide) super Steady video, 1/2.55″
front-12MP,f/2.2
rear-
50MP, f/1.8, OIS (main), 1/1.56″
32MP,f/2.0, (telephoto), 1/2.74″
48MP,f/2.2,(ultrawide), 1/2.0″
front-16MP,f/2.5,
Videorear-
[email protected]/30fps,
[email protected]/60fps,
front-
[email protected]/60fps,
[email protected]
rear-
[email protected],
[email protected]/60fps,
front-
[email protected]
Connectivitywifi-6e,
BT-5.3,
NFC,
USB Type-C (3.2),
3.5mm audio jack -no,
SD Card -no
wifi-7,
BT-5.3,
NFC,
USB Type-C (2.0),
3.5mm audio jack -no,
SD Card -no
Battery3900mAh, 25W wire, 15W wireless charger5000mAh, 80W wire,
Sensorfingerprint on display ultrasonic, accelerometer, gyro, proximity, compass, barometerfingerprint on display, accelerometer, gyro, proximity, compass, color spectrum
Price8GB/128GB-₹74,999
8GB/256GB-₹79,999
8GB/512GB-₹
8GB/128GB-₹56,999
12GB/256GB-₹
16GB/256GB-₹61999
16GB/512GB-₹

Display

डिस्प्ले मामले में galaxy s23 बहुत अच्छा है। आप रेसोलुशन और पिक्सेल डेनसिटी oneplus 11की तुलना में कम पाते होंगे। आपके जानकरी के लिए बता दूँ पिक्सेल डेनसिटी और रेसोलुशन डिस्प्ले के साइज पर भी निर्भर करता है। S23 का डिस्प्ले साइज OnePlus 11 की तुलना में छोटा है , इसलिए आप इसे इगनोर कर सकते हैं। रिफ्रेश रेट दोनों का बराबर है। डिस्प्ले का अधिकतम ब्राइटनेस galaxy s23 का ही है। डिस्प्ले टाइप स्पष्ट रूप से Samsung की अच्छी है। डिस्प्ले सुरक्षा भी Samsung में अच्छा है। दोनों मोबाइल्स गिलास बिल्ड के साथ आता है। और दोनों मोबाइल्स का फ्रेम अलुमिनियम का बना हुआ है। Samsung S23 के बैक और फ्रंट दोनों में Victus 2 दिया गया है। OnePlus 11 के फ्रंट में Victus और बैक में Gorilla Glass 5 दिया गया है। S23 में धूल और पानी से रक्षा के लिए IP68 रेटिंग मिला है वहीं iPhone 11 में IP64 रेटिंग मिला हुआ है।

Samsung S23 डिस्प्ले का साइज छोटा है। अगर आपको छोटा डिस्प्ले वाला अच्छा फ्लैगशिप मोबाइल चाहिए तो यह एक अच्छा ऑप्शन है।

Performance

दोनों मोबाइल्स में परफॉर्मेंस के लिए एक समान ही प्रोसेसर यूज़ किया गया है। Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट। रैम टाइप और स्टोरेज टाइप दोनों मोबाइल में एक समान ही दिया गया है। Samsung में Custom UI OneUI5.1 मिलता है वहीं OnePlus 11 में OxygenOS 13 दिया गया है। दोनों के कस्टम UI में बहुत अंतर है। हरेक का अपना चॉइस हो सकता है। जैसे मेरा Samsung UI 5.1 बहुत अच्छा लगता है।

S23 में सिर्फ एक रैम 8GB का दिया गया है। वहीं OnePlus 11 में तीन रैम मिल जाता है। 8GB, 12GB और 16GB। लेकिन इंडिया में अभी 8GB और 16GB वैरिएंट उपलब्ध कराया गया है।

स्टोरेज की बात करें तो Galaxy S23 में 128GB, 256GB और 512GB दिया गया है। वहीं OnePlus 11 में भी 128GB, 256GB और 512GB दिया गया है।

दोनों मोबाइल्स का सभी वैरिएंट अभी मार्केट में उपलब्ध नहीं कराया गया है।

ओवरऑल परफॉर्मेंस ऑन पेपर दोनों मोबाइल्स का बराबर ही देखने को मिलता है लेकिन वास्तव में ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है। सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइज़ मोबाइल को बेहतर परफॉर्मेंस के लिए तैयार करता है।

Camera

कैमरा के मामले में दोनों मोबाइल्स में बहुत अंतर है दोनों मोबाइल्स के बैक साइड में 3 कैमरा दिया गया है। दोनों मोबाइल के मैन कैमरा का फीचर्स बराबर है लेकिन मुख्य कैमरा से लिया गया वास्तविक फोटो में आपको अंतर दिखाई दे सकता है। यह अंतर कैमरा ऑप्टिमाइजेशन के कारण होता है। Samsung का इमेज ज्यादातर नेचुरल होता है। वास्तविक देखने में लगेगा वहीं OnePlus में ऐसा बिल्कुल भी नहीं मिलेगा। यह डिपेंड करता है कि आपको किसी इमेज पसंद होती है। मैन कैमरा का सेंसर साइज दोनों मोबाइल्स में बराबर मिलता है और मुख्य कैमरा में दोनों मोबाइल्स में OIS सपॉर्ट भी मिल जाता है।

दोनों मोबाइल्स में टेलीफोटो ज़ूम लेंस दिया गया है। OnePlus 11 के टेलीफोटो ज़ूम लेंस का सेंसर साइज थोड़ा बड़ा है। लेकिन OIS सपोर्ट नहीं दिया गया है। वही Samsung S23 में OIS सपोर्ट दिया गया है।

अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी ऑन-पेपर OnePlus 11 का बेटर लग रहा है।

अगर इमेज ऑप्टिमाइजेशन के बात करें तो samsung Galaxy S23 थोड़ा बेटर परफॉर्म करता है । साथ में वीडियो रिकॉर्डिंग भी Samsung में बेहतर मिलेगा। क्योंकि samsung Galaxy S23 के फ्रंट कैमरा से भी 4K वीडियो 60 fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं वहीं OnePlus 11 के फ्रंट कैमरा से सिर्फ 1080 वीडियो 30fps पर ही रिकॉर्ड कर पाएंगे।

Connectivity

कनेक्टिविटी के मामले में Samsung Galaxy S23 बेटर है। सबसे पहले USB वर्शन 3.2 मिलता है वहीं OnePlus 11 में 2.0 मिलता है। S23 में बैरोमीटर सेंसर दिया गया है वहीं OnePlus 11 में नहीं दिया गया है। S23 में wifi वर्शन 6e दिया गया है। वहीं OnePlus 11 में wifi वर्शन 7 दिया गया है। दूसरे सभी फ़ीचर्स दोनों मोबाइल्स में एक समान है।

S23 मोबाइल में फिंगरप्रिंट स्कैनर अल्ट्रा-सोनिक दिया गया है। OnePlus 11 में अल्ट्रा-सोनिक नहीं दिया गया है।

Battery

Oneplus 11 में बड़ी बैटरी और बड़ा चार्जर दिया गया है। वहीं S23 में छोटी बैटरी और छोटा चार्जर । S23 में वायरलेस चार्जर दिया गया है। OnePlus 11 में वायरलेस चार्जर नहीं दिया गया है।

rojirotitech.com एक हिंदी का बेहतरीन टेक न्यूज़ वेबसाइट है। आप लेटेस्ट खबर के लिए हमें twitter , Telegram , Instagram , Facebook और YouTube पर फ्लो कर सकते हैं।

लेटेस्ट मोबाइल कंपेरिजन :-


Ranjan Kumar

मोबाइल और टेक्नोलॉजी को समझना और समझाना  जूनून है। और इन सभी चीज को सामान्य भाषा में दूसरों को समझना, और लिखना पसंद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top