Samsung ने अभी हाल ही में Galaxy S23 सीरीज लांच कर दिया है। इस सीरीज का बेसिक मोबाइल Galaxy S23 है जिसका शुरुआती प्राइस लगभग 74000 से शुरू होता है। इससे पिछले साल Galaxy S22 सीरीज लांच किया गया था। इस सीरीज का बेसिक मोबाइल Samsung Galaxy S22 था। इसका बेसिक प्राइस अभी Rs 54940 है। लगभग 20000 का अंतर है दोनों मोबाइल्स के प्राइस में।
दोनों मोबाइल्स में एक ही फ्रेम पर बना हुआ है। कुछ हार्डवेयर को चेंज किया गया है। इस पोस्ट से यह भी पता चल जाएगा कि S22 से S23 में अपग्रेड करना चाहिए या नहीं। या इन दोनों मोबाइल्स के बीच कौन-सा बहुत अच्छा है।
अगर कैमरा कंपेयर करके देखें तो दोनों मोबाइल्स का कैमरा सेटअप एक जैसा ही है। जैसे S22 के फ्रंट में 10 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया था वहीं S23 के फ्रंट में 12 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग दोनों मोबाइल्स का एक समान ही है। अगर ऑन पेपर स्पेसिफ़िकेशन्स की बात करें तो दोनों मोबाइल्स का कैमरा परफॉर्मेंस एक समान है।

Galaxy S23 Vs S22 Specs
Samsung galaxy s23 | Samsung galaxy s22 | |
---|---|---|
Display | 6.1″, Dynamic AMOLED 2X,1080×2340, 425ppi, 120Hz, 1750 nits, C.G.G Victus 2 | 6.1″, Dynamic AMOLED 2X,1080×2340, 425ppi, 120Hz, 1300 nits, C.G.G Victus+ |
Build Quality | 5.76×2.79×0.30 inch, thin 7.6mm, weight 168g, back & front C.G.G Victus 2, Frame Aluminum, IP68 | 5.75×2.78×0.30 inch, thin 7.6mm, weight 168g, back & front C.G.G Victus+, Frame Aluminum, IP68 |
Processor | Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 (4nm) | Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 (4nm) |
CPU | 1×3.2 GHz Cortex-X3, 2×2.8 GHz Cortex-A715, 2×2.8 GHz Cortex-A710, 3×2.0 GHz Cortex-510, | 1×2.8 GHz Cortex-X2, 3×2.50 GHz Cortex-A710, 4×1.80 GHz Cortex-510, |
GPU | Adreno 740 | Adreno 730 |
Operating System | Android 13, One UI 5.1 | Android 13, One UI 5 |
RAM Type | 8GB, LPDDR5 | 8GB, LPDDR5 |
Storage Type | 128GB (UFS 3.1) ,256GB (UFS 4.0), 512GB,(UFS 4.0) | 128GB, 256GB (UFS 3.1) |
Camera | rear- 50MP, f/1.8, OIS (main), 1/1.56″ 10MP,f/2.4, OIS (telephoto), 1/3.94″ 12MP,f/2.2,(ultrawide) super Steady video, 1/2.55″ front-12MP,f/2.2 | rear- 50MP, f/1.8, OIS (main), 1/1.56″ 10MP,f/2.4, OIS (telephoto), 1/3.94″ 12MP,f/2.2,(ultrawide) super Steady video, 1/2.55″ front-10MP,f/2.2 |
Video | rear- [email protected]/30fps, [email protected]/60fps, front- [email protected]/60fps, [email protected] | rear- [email protected], [email protected]/60fps, front- [email protected]/60fps, [email protected] |
Connectivity | wifi-6e, BT-5.3, NFC, USB Type-C (3.2), 3.5mm audio jack -no, SD Card -no | wifi-6, BT-5.2, NFC, USB Type-C (3.2), 3.5mm audio jack -no, SD Card -no |
Battery | 3900mAh, 25W wire, 15W wireless charger | 3700mAh, 25W wire, 15W wireless charger |
Sensor | fingerprint on display ultrasonic, accelerometer, gyro, proximity, compass, barometer | fingerprint on display ultrasonic, accelerometer, gyro, proximity, compass, barometer |
Price | 8GB/128GB-₹74,999 8GB/256GB-₹79,999 | 8GB/128GB-₹54,940 8GB/256GB-₹59,990 |
Display
दोनों मोबाइल का डिस्प्ले बहुत ही अच्छा आता है डिस्प्ले में कोई अंतर देखने को नहीं मिलेगा। S23 के डिस्प्ले में दो चीजों में। थोड़ी इम्प्रोवमेंट मिलेगी। जैसे डिस्प्ले ब्राइटनेस थोड़ा अच्छा है S23 का और डिस्प्ले प्रोटेक्शन थोड़ा बेटर दिया गया है S23 में।
बिल्ड क्वालिटी में भी कोई अंतर देंखने को नहीं मिलेगी । दोनों मोबाइल्स गिलास बिल्ड के साथ आता है। फ्रेम में एल्युमिनियम का यूज किया गया है। S22 के बैक और फ्रंट में Corning Gorilla Glass Victus+ दिया गया है। वहीं S23 में Victus 2 दिया गया है। दोनों मोबाइल्स में फिंगरप्रिंट अल्ट्रा-सोनिक दिया गया है।
डिस्प्ले का साइज दोनों मोबाइल्स का छोटा ही है। अगर आपको छोटा डिस्प्ले वाला अच्छा फ्लैगशिप मोबाइल चाहिए तो यह एक अच्छा ऑप्शन है।
Performance
दोनों मोबाइल्स के परफॉर्मेंस में थोड़ा अंतर देंखने को मिल जाएगा। अगर प्रोसेसर की बात करें तो S22 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। वहीं S23 में थोड़ा इम्प्रूव प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है। डिस्प्ले रिफ्रेश रेट दोनों मोबाइल्स में एक समान ही है। रैम टाइप दोनों मोबाइल्स में एक समान है। स्टोरेज टाइप में अंतर देंखने को मिल जाएगा। थोड़ा इम्प्रूव है S23 में। ओपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो S22 Android 12 पर लांच किया गया था। लेकिन अभी S22 में भी Android 13 अपडेट दे दिया गया है। दोनों मोबाइल्स में स्टोरेज और रैम क्रमशः 8GB और 128GB, 256GB दिया गया है।
ओवरऑल दोनों मोबाइल्स का परफॉर्मेंस में नाममात्र का अंतर देंखने को मिलेगा। S23 में थोड़ा अच्छा परफॉर्मेंस मिल सकता है जिसको नज़र अंदाज़ किया जा सकता है क्योंकि दोनों के प्राइस में 20K का अंतर है।
Camera
दोनों मोबाइल्स के कैमरा सेटअप और वीडियो रिकॉर्डिंग में कोई अंतर देंखने को नहीं मिलेगा। दोनों मोबाइल्स के रियर में तीन कैमरा सेटअप देंखने को मिल जाएगा। 50 मेगापिक्सेल का OIS सपोर्ट के साथ मुख्य कैमरा। 10 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो ज़ूम लेंस कैमरा और 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा। S23 के फ्रंट में 12 मेगापिक्सेल का कैमरा और S22 में 10 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है।
दोनों मोबाइल्स के रियर कैमरा से 8k वीडियो 24fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। और फ्रंट कैमरा से 4k वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। दोनों मोबाइल्स के वीडियो रिकॉर्डिंग में कोई अंतर देंखने को नहीं मिलेगा।
Connectivity
दोनों मोबाइल्स के कनेक्टिविटी वी एक समान ही है । S22 में wifi6 वहीं S23 में wifi 6e दिया गया है। S22 में ब्लूएटूथ वर्शन 5.2 वहीं S23 में ब्लूएटूथ वर्शन 5.3 दिया गया है। दोनों मोबाइल्स में NFC दिया गया है।
दोनों मोबाइल्स में SD कार्ड सपॉर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक नहीं दिया गया है। दोनों मोबाइल्स में USB वर्शन 3.2 दिया गया है। दोनों मोबाइल्स में एक समान फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। दोनों का फिंगरप्रिंट स्कैनर अल्ट्रा-सोनिक है।
Battery
बैटरी में थोड़ा सा अंतर है। S22 में 3700mAh की बैटरी और S23 में 3900mAh की बैटरी दी गई है। चार्जर दोनों मोबाइल्स का एक समान ही है। और वायरलेस चार्जर भी दोनों मोबाइल्स में सिर्फ 15W का ही दिया गया है।
rojirotitech.com एक हिंदी का बेहतरीन टेक न्यूज़ वेबसाइट है। आप लेटेस्ट खबर के लिए हमें twitter , Telegram , Instagram , Facebook और YouTube पर फ्लो कर सकते हैं।
लेटेस्ट मोबाइल कंपेरिजन :-
- samsung galaxy s23 vs s22 Specs Comparison
- samsung galaxy s23 vs oneplus 11 Specifications Comparision
- Redmi Note 12 vs Redmi Note 12 Pro
- Oneplus 10T vs iQoo 9T : कौन है आपके लिए बेस्ट
- Oneplus 10T vs Google Pixel 6A : फुल स्पेसिफिकेशन्स कंपेरिजन