Redmi 13C 5G Review,डिटेल से जाने इससे भी सुपर मोबाइल है या नहीं

Redmi ने अपना फिर एक नया सबसे सस्ता 5G मोबाइल Redmi 13C 5G इंडिया में लॉन्च किया है। इस पोस्ट में मैंने Redmi 13C 5G के बारे में डिटेल से बताया है। इस smartphone को खरीदना चाहिए या नहीं सब कुछ पता चल जायेगा।

Redmi की पहले से ही बजट रेंज 10 हज़ार के आसपास में एक 5G मोबाइल Redmi 12 5G था ही। ऐसी बात नहीं है, कि Redmi 13C 5G में बहुत ही अच्छा स्पेसिफिकेशन दिया गया है जो की Redmi 12 5G में नहीं दिया गया है। Redmi 12 5G थोड़ा बहुत Redmi 13C से कंपेयर करके भी देखेंगे।

बहुत लोगों को यह लगता हुआ कि Redmi 13C 5G मोबाइल जो अभी लेटेस्ट लॉन्च किया गया है वह Redmi 12 5G से भी अच्छा है। चालिए देखते हैं। Redmi 13C 5G का Review करके, पूर्ण रूप से देखते हैं। कैसा मोबाइल है Redmi 13C 5G. Redmi 13C 5G का पुरा specifications भी देखेंगे।

Redmi 13C 5G Pros और Cons

जिस प्राइस पर Redmi 13C को लॉन्च किया गया है। उस प्राइस पर जो फीचर्स जरूरी है और नहीं दिया गया है वह cons (खराब) की श्रेणी में रखना वाजिब है।

Cons

  • बॉक्स में सिर्फ 10W का चार्जर दिया गया है।
  • डिस्प्ले HD रेजोल्यूशन वाला दिया गया है।
  • डिस्प्ले प्रोटेक्शन बहुत अच्छा नहीं है।
  • मोटाई 8.09mm का है।
  • ब्लॉटबेयर आता है।
  • औसत से स्तर का कैमरा है।
  • जायरोस्कोप सेंसर नहीं दिया गया है।

Pros

  • प्रोसेसर अच्छा दिया गया है।
  • स्टोरेज टाइप UFS 2.2 दिया गया है।
  • डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 90 Hz का दिया गया है।
  • 5000 mAh की बैटरी दिया गया है।

Display (स्क्रीन)

Redmi 13C display
Redmi 13C display

डिस्प्ले की बात की जाए तो Redmi 13C 5G में 6.74 इंच का U कट नोच वाला IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सेल HD+ दिया गया है। 260 ppi पिक्सेल डेनसिटी है।

अधिकतम ब्राइटनेस 600 nits दिया गया है। डिस्प्ले रिफ्रेश रेट अधिकतम 90Hz दिया गया है। कंपनी का कहना है कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। लेकिन कौन सा वर्जन दिया गया है इसके बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।

Build-Quality (बनावट)

Redmi 13C 5G के बैक साइड पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक का बना हुआ है। फ्रेम फ्लैट है लेकिन ये भी प्लास्टिक का बना हुआ है।

Redmi 13C build quality

वजन की बात करें तो 192 ग्राम के आसपास है। और मोटाई थोड़ी ज्यादा ही 8.09 mm है।

Processor (प्रोसेसर)

प्रोसेसर की बात करें तो Redmi 13C 5G में मस्त

MediaTek Dimensity 6100+ 5G Processor दिया गया है। यह 6 नैनोमीटर टेक्नोलोजी पर बना हुआ प्रोसेसर है। अगर इस प्रोसेसर की CPU स्पीड देखें तो 

  • 2X Arm Cortex-A76 up to 2.2GHz
  • 6X Arm Cortex-A55 up to 2.0GHz

है और GPU Arm Mali G57 MC2 दिया गया है।

RAM & Storage (रैम और स्टोरेज)

Redmi 13 C 5G का अभी दो वैरिएंट देखने को मिल सकता है। 4GB रैम और 128GB स्टोरेज। 6GB रैम और 128GB स्टोरेज। 

रैम टाइप की बात करें तो LPDDR4X दिया गया है। और स्टोरेज टाइप UFS 2.2 दिया गया है।

Operating-System (OS)

Redmi 13C 5G में लेटेस्ट एंड्रॉयड दिया गया है। MIUI 14 बेस्ड Android 13 दिया गया है। ब्लॉट बेयर देखने को मिल जायेगा। कुछ को uninstall कर सकेंगे और बहुत को नहीं कर पाएंगे।

Camera (कैमरा)

Redmi 13C back and front camera
Redmi 13C back and front camera

Redmi 13C के पीछे साइड में दो कैमरा सेटअप किया गया है पहला 50 मेगापिक्सेल का दूसरा दिखावटी कैमरा सेटअप किया गया है जिसका यूज नहीं कर पाएंगे। कैमरा में HDR मोड,Night मोड और Portrait मोड दिया गया है। 

फ्रंट में सिर्फ 5 मेगापिक्सल का ही कैमरा सेटअप किया गया है।

Videography (वीडियोग्राफी)

वीडियोग्राफी की बात करें तो Redmi 13C 5G के बैक और फ्रंट कैमरा से सिर्फ Full HD 30fps (1920 x 1080) रेजोल्यूशन वाला और HD video @ 30fps (1280 x 720) रेजोल्यूशन पर शूट कर पाएंगे।

Battery (बैटरी)

Redmi 13C 5G में 5000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है 18 वाट्स का चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। लेकिन बॉक्स में 10W का फास्ट चार्जर दिया गया है। कम्पनी के मुताबिक स्टैंडबाई पर 26 दिनों तक रह सकता है। यूट्यूब वीडियो प्लेबैक 30 घंटों तक कर सकते हैं। अगर सिर्फ गेमिंग करेंगे तो 13 घंटों तक कर सकते हैं।

Connectivity (कनेक्टिटिविटी)

Redmi 13C 5G में दो सिम लगाने का ऑप्शन ,एक SD Card और 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया है। USB Type C और USB वर्जन 2.0 दिया है। अगर 5G Bands की बात करू तो 7 बैंड दिया है। जो बहुत कम है। WiFi ड्यूल बैंड 2.4GHz & 5GHz। दिया है। Bluetooth 5.3 मिल जाता है।

Sensors (सेंसर)

Redmi 13C 5G में जायरोस्कोप सेंसर नहीं दिया गया है। Gyroscope सेंसर सिर्फ गेमिंग ही नहीं और भी बहुत काम में आ सकते हैं। ज्यादा सेंसर नहीं है।

Virtual proximity sensor, Ambient light sensor, Accelerometer और Electronic compass.

सिक्योरिटी के लिए साइड में पॉवर बॉटम पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। और AI फेस अनलॉक का भी ऑप्शन दिया गया है।

Price (मूल्य)

प्राइस की बात करें तो Redmi 13C 5G का 4GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 10,999 रखा गया है। 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 12,499 रखा गया है। और 8GB रैम 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रखा गया है।

Opinion (निष्कर्ष)

Redmi 13C 5G, प्राइस के अनुसार परफेक्ट नहीं कहा जा सकता है। बेसिक वेरिएंट का प्राइस 10,999 रुपैया रखा गया है। लेकिन HD रेजुल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले FHD+ रेजोल्यूशन वाला दिया जाना चाहिए था। 

खैर Redmi 12 5G में full HD plus रेजोल्यूशन दिया गया है। अगर आप रेडमी 13c 5G मोबाइल खरीदेंगे तो उसके बॉक्स में आपको सिर्फ 10 वाट का फास्ट चार्जर मिलेगा। लेकिन यह मोबाइल 18 वाट का फास्ट चार्जर सपोर्ट करता है। 

परफॉर्मेंस के लिए चिपसेट अच्छा दिया गया है जिसके द्वारा आप अच्छी तरह से गेमिंग कर पाएंगे कुछ दिक्कत नहीं होगी । लेकिन गेमिंग के लिए जो जरूरी वाला सेंसर होता है वह नहीं दिया गया है।

gyroscope सेंसर नहीं दिया गया है। तो आप अच्छी एक्सपीरियंस के साथ गेमिंग भी नहीं कर पाएंगे और हाई रेजोल्यूशन वाला वीडियो प्ले भी नहीं होगा। 

इस मोबाइल के बैक साइड में दो कैमरा दिया गया है लेकिन एक कैमरा सिर्फ दिखावटी है। फ्रंट में सिर्फ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो बहुत निराशाजनक है। कम से कम 13 मेगापिक्सेल का होना चाहिए।

ओवरऑल देखे तो इस मोबाइल में चिपसेट देकर  चमकने की कोशिश की गई है। और दूसरे बहुत सारे फीचर्स में कटौती कर ली गई है। 

एक और चीज जो मैं कहना भूल गया यह मोबाइल ब्लॉक वेयर फ्री नहीं है इसमें प्लॉट वेयर भर- भर कर आता है। बहुत सारी एप्लीकेशन को आप अनइनस्टॉल नहीं कर पाएंगे। 

अगर आप ब्लॉट बेयर फ्री मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो LAVA BLAZE 2 5G खरीद सकते हैं उसमें इसी के जैसा स्पेसिफिकेशन दिया गया है। लेकिन थोड़ी चिपसेट औसत क्वालिटी की है और HD रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलता है। 

Leave a Comment