Samsung Galaxy A25 5G का बड़ा धमाका – लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स से लेकर कीमत तक की जानकारी

Samsung की तरफ से Samsung Galaxy A25 5G और Galaxy A15 मोबाइल 26 दिसंबर को लॉन्च किया जायेगा। ये कंपनी की तरफ से कन्फर्म कर दिया गया है।

हाईलाइट

  • 6.5”,super AMOLED,120Hz का डिस्प्ले।
  • Exynos 1280 चिपसेट दिया जाएगा।
  • 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगा।
Samsung Galaxy A25 5G
Samsung Galaxy A25 5G

Samsung Galaxy A25 5G Price in India

Samsung Galaxy A25 का प्राइस इन्डिया में कितना रखा जायेगा इसके बारे में कोई जानकारी अभी नहीं है। 

Samsung Galaxy A23 5G का प्राइस 8gb रैम 128gb स्टोरेज वेरिएंट का  23999 के आसपास रखा गया था। इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट दिया गया था।

तो उम्मीद कर सकते हैं Samsung Galaxy A25 का भी शुरुआती लॉन्च प्राइस करीब 25k के आसपास हो सकता है। 

ये भी पढ़ें:- धमाकेदार Samsung Galaxy A55 की लॉन्च डेट  और शॉकिंग Specs, जल्द होगा लॉन्च, जानिए सभी डिटेल्स यहाँ!

Samsung Galaxy A25 5G Launch Date in India

Samsung Galaxy A25 5G  and A15 Launch Date
Samsung Galaxy A25 5G and A15 Launch Date

Galaxy A25 5g स्मार्टफोन 26 दिसंबर 2023 को इंडिया में लॉन्च किया जायेगा यह कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है। साथ में Samsung Galaxy A15 मोबाइल भी लॉन्च किया जायेगा।

Samsung Galaxy A25 5G Specifications

डिस्प्ले की बात करें तो Samsung Galaxy A25 5G में 6.5 इंच Super AMOLED पैनल वाला 1080 x 2340 पिक्सेलFHD+ रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिल जायेगा। पिक्सल density 396ppi हो सकता है।

120Hz रिफ्रेश रेट supported डिस्प्ले हो सकता है। । डिस्प्ले का अधिकतम ब्राइटनेस 1000 Nits मिल जायेगा। फिंगरप्रिंट स्कैनर पॉवर बॉटम पर मिल जायेगा।

बिल्ड क्वॉलिटी की बात करें तो Samsung Galaxy A25 प्लास्टिक बिल्ड के साथ आ सकता है। 8.3mm मोटाई और 197 ग्राम के आसपास वजन हो सकता है। मोबाइल कोई IP रेटिंग के साथ नहीं आएगा। खैर यह देखने वाली बात होगी।

प्रोसेसर की बात करें तो Samsung Galaxy A25 में Samsung Exynos 1280 चिपसेट दिया जा सकता है। यह चिपसेट 5 nm टेक्नोलोजी पर बना हुआ है। रैम टाइप LPDDR4x और स्टोरेज टाइप UFS 2.2 दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy A25 5g camera
Samsung Galaxy A25 5g camera

कैमरा की बात करें तो Samsung Galaxy A25 के  बैक में तीन सेटअप कैमरा का हो सकता है। मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट के साथ, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। 

फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। वीडियो ग्राफी की बात करें तो रियर कैमरा कैमरा से 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड करने का ऑप्शन दिया मिल सकता है। और फ्रंट कैमरा से 1080 वीडियो 30 fps पर रिकॉर्ड करने का ऑप्शन मिल सकता है।

बैटरी की बात करें तो Samsung Galaxy A25 में 5000 mAh की बड़ी बैटरी और 25 वाट्स का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो Samsung Galaxy A25 में हाइब्रिड सिम स्लॉट देखने को मिल जायेगा। 3.5mm ऑडियो जैक भी मिल जायेगा। ड्यूल बैंड WiFi , ब्लूटूथ वर्जन 5.3 ,NFC,USB टाइप सी और USB वर्जन 2.0 दिया जा सकता है। स्टीरियो स्पीकर मिल जायेगा।

Leave a Comment