OnePlus Ace 3V लॉन्च होने वाला है! जानिए सब कुछ – कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, और लॉन्च डेट

Oneplus की तरफ से भी एक नया मोबाइल OnePlus Ace 3V लॉन्च हो सकता है। इससे पहले OnePlus Ace 2V लांच किया गया था, तब यह मोबाइल इंडिया में OnePlus  Nord 3 के नाम से लांच किया गया था।

तो हो सकता है OnePlus Ace 3V इंडिया में Nord सीरीज का कोई मोबाइल नाम से आ सकता है। 

OnePlus Ace 3v representative image
OnePlus Ace 3v representative image

हो सकता है,OnePlus Ace 3V मोबाइल इंडिया में OnePlus Nord 4 के नाम से में लॉन्च हो सकता है। चीन में नंबर 4 को अशुभ माना जाता है तो हो सकता है, नंबर 4 को स्कीप कर दें और डायरेक्ट 5 पर जंप हो जाए। तो कह सकते हैं OnePlus Nord 5 के नाम से लॉन्च हो सकता है।

Oneplus Ace 3V Launch Date

OnePlus Ace 3V की लॉन्च डेट की बात करें तो कंपनी ने अभी कन्फर्म नहीं किया है। लेकिन कुछ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है इससे अनुमान लगाया गया है, कि अगले साल 2024 में जनवरी से मार्च तक में लॉन्च हो सकता है। फिर यही मोबाइल इंडिया में OnePlus Nord 4 या OnePlus Nord 5 के नाम से आ सकता है।

Oneplus Ace 3V Price

प्राइस की बात करें तो, OnePlus Ace 3V के बेसिक वेरिएंट 8GB रैम 128GB स्टोरेज का प्राइस करीब 33,999 रुपैया हो सकता है। OnePlus Ace 2V भी लगभग इसी प्राइस पर लॉन्च हुआ था और OnePlus Ace 2V में MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट दिया गया था। 

Oneplus Ace 3V Specifications

OnePlus Ace 3V का स्पेसिफिकेशन अभी ऑफिशियली कन्फर्म नहीं हुआ है। नीचे बताए गए specofications लीक्स, रिपोर्ट और पिछले मोबाइल OnePlus Ace 2V के specs के आधार पर बताया गया है।

Display

डिस्प्ले की बता करें तो OnePlus Ace 3V में 6.78 इंच का AMOLED टाइप डिसप्ले दिया जा सकता है। 1240 x 2700 पिक्सेल रेजोल्यूशन वाला दिया जा सकता है। पिक्सेल डेनसिटी 409 ppi दिया जा सकता है। डिस्प्ले का अधिकतम ब्राइटनेस 1800 nits दिया जा सकता है। डिस्प्ले का अधिकतम रिफ्रेश रेट 120Hz दिया जा सकता है। डिस्प्ले के ऊपर ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।

Build Quality

OnePlus Ace 3V की मोटाई की बात करें तो करीब 7.9mm के आसपास हो सकता है। वजन की बात करें तो 197 ग्राम के आसपास वजन हो सकता है। बैक और फ्रंट में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया जा सकता है। और फ्रेम की बात करें तो प्लास्टिक बिल्ड के साथ आ सकता है।

Processor

प्रोसेसर की बात करें तो OnePlus Ace 3V में Qualcomm का मिड रेंज फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 7 Gen 3 दिया जा सकता है।

RAM & Storage

OnePlus Ace 3V में अधिकतम 12GB रैम दिया जा सकता है। रैम टाइप की बात करें तो LPDDR5 दिया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो 128GB और 256GB वेरिएंट दिया जा सकता है। स्टोरेज टाइप की बात करें तो UFS 3.2 दिया जा सकता है।

Camera

कैमरा की बात करें तो OnePlus Ace 3V के पीछे में तीन कैमरा सेटअप किया जा सकता है। जिसमें मुख्य कैमरा 64 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है।

OnePlus Ace 3v camera setup
OnePlus Ace 3v camera setup

दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। फ्रंट में 16 MP का कैमरा दिया जा सकता है। मुख्य कैमरा में Sony IMX 890 सेंसर दिया जा सकता है।

Videography

वीडियो की बात करें तो OnePlus Ace 3V के रियर कैमरा से 4K वीडियो 30 fps पर रिकॉर्ड करने का ऑप्शन मिल जायेगा। फ्रंट कैमरा से भी 4K वीडियो रिकॉर्ड करने का ऑप्शन दिया जा सकता है।

Battery 

बैटरी की बात करें तो OnePlus Ace 3V में 5000 mAh की बड़ी बैटरी दिया जा सकता है। चार्जर की बात करें तो 80W का फास्ट वायर चार्जर दिया जा सकता है। वायरलेस चार्जर नहीं मिलेगा।

Connectivity

कनेक्टिविटी की बात करें तो OnePlus Ace 3V में SD कार्ड और 3.5mm ऑडियो जैक लगाने का ऑप्शन नहीं मिलेगा। 5G बैंड की बात करें तो 14 बैंड का सपोर्ट दिया जा सकता है। WiFi 6, ब्ल्यूटूथ वर्जन 5.3 ,NFC,IR पोर्ट,USB टाइप C पोर्ट और USB वर्जन 2.0 दिया जा सकता है।

Unique Features

OnePlus Ace 3V में कुछ भी यूनिक फीचर्स नहीं मिलेगा। जैसा सभी नॉर्मल मोबाइल में आता है वैसा ही मिलेगा। सिर्फ प्रॉसेसर में अंतर हो सकता है। अपने पिछले फ़ोन कि तुलना में अच्छा प्रोसेसिंग पावर मिल सकता है। 

इसके अलावा मुझे कुछ खास नहीं लग रहा है। कैमरा सेंसर, या कैमरा लेंस में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जायेगा। 

बैटरी और चार्जर में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। खैर, OnePlus Ace 3V को चीन में लॉन्च किया जायेगा। उसके बाद इंडिया में भी Nord सीरीज के कोई मोबाइल में कन्वर्ट हो कर आ सकता है।

Leave a Comment