Redmi Note 13 Pro Plus का रिव्यू: क्या यह है सबसे बेहतरीन 5G मोबाइल? जानिए स्पेक्स और पॉज़ नेगेटिव्स के साथ!

Redmi Note 13 Pro Plus Review कर के पता करते हैं की यह मोबाइल खरीदने लायक है या नहीं।

Redmi अपने Note सीरीज में Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro Plus लॉन्च कर चुका है। 

ये अभी चीन में लॉन्च हो चुका है। अब इंडिया में भी लॉन्च किया जायेगा। इंडिया वर्जन में ज्यादा चेंज देखने को नहीं मिलेगा। 

खैर, चलिए देखते हैं Redmi Note 13 Pro Plus में कैसा specifications दिया गया है। एनालिसिस करते हैं। 

यह specifications अभी चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 13 Pro Plus के specifications के आधार पर है।

Redmi Note 13 Series
Redmi Note 13 Series

Redmi Note 13 Pro Plus  Pros और Cons

Cons

  • फालतू के apps मिलेंगे।
  • मोटाई ज्यादा है।
  • SD कार्ड लगाने का ऑप्शन नहीं है।
  • 3.5mm ऑडियो जैक नहीं है।
  • सिर्फ 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।
  • 2MP का मैक्रो कैमरा बेकार होता है।
  • USB वर्शन 2.0 दिया गया है।
  • IR ब्लास्टर नहीं दिया गया है।
  • फ्रंट कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्ड नहीं कर सकते हैं।
  • पीछे के कैमरा से 4K वीडियो सिर्फ 30fps पर ही रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Pros

  • 1800 Nits का अधिकतम ब्राइटनेस दिया गया है।
  • IP68 रेटिंग दिया गया है।
  • C.G.G Victus का प्रोटेक्शन दिया गया है।
  • 120 W का फास्ट चार्जर दिया गया है।

Display (स्क्रीन)

Redmi Note 13 Pro+ की डिस्प्ले की बात करें तो 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला OLED पैनल दिया गया है। 

डिस्प्ले का अधिकतम रिफ्रेश रेट 120 Hz और डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 1800 Nits दी गई है। 

पिक्सल density की बात करें तो 446 ppi  है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन दिया गया। डॉल्बी विजन, HDR 10+ सपोर्ट के साथ इसका डिस्प्ले आता है।

Build-Quality (बनावट)

Redmi Note 13 Pro+ की बिल्ड क्वॉलिटी में बैक साइड प्लास्टिक का बना हुआ है। फ्रेम एल्यूमीनियम और फ्रंट में Corning Gorilla Glass Victus दिया गया है। इस स्मार्टफोन का वजन 204 ग्राम के आसपास है। और मोटाई लगभग 8.9mm है। यह मोबाइल IP68 रेटेड है। 

Processor (प्रोसेसर)

Redmi Note 13 Pro+ में MediaTek Dimensity 7200 Ultra चिपसेट दिया गया है। यह 4nm टेक्नोलोजी पर बना हुआ चिपसेट है। 

इसकी कोर स्पीड की बात करें तो 2 x 2.8 GHz Cortex-A715 और 6 x 2.0 GHz Cortex-A510 दिया गया है। लेकिन इंडिया में Qualcomm Snapdragon 7S Gen 2 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

GPU की बात करें तो Mali-G610 MC4 दिया गया है।

RAM & Storage (रैम और स्टोरेज)

Redmi Note 13 Pro+ Plus में RAM 12GB, और 16GB दिया गया है। RAM टाइप LPDDR4x दिया गया है।

स्टोरेज वेरिएंट की बात करें तो 256GB और 512GB दिया गया है। स्टोरेज टाइप UFS 3.1 दिया गया है।

Operating-System (OS)

Redmi Note 13 Series OS
Redmi Note 13 Series OS

ओपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Redmi Note 13 Pro Plus में Android का लेटेस्ट वर्जन Android 13 और कस्टम स्क्रीन MIUI 14 दिया गया है। इंडिया में यह मोबाइल Android 14 के साथ आ सकता है।

Camera (कैमरा)

कैमरा की बात करें तो Redmi Note 13 Pro plus में मुख्य कैमरा 200 मेगापिक्सेल का OIS सपोर्ट के साथ। दूसरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, तीसरा 2 MP का मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है।

Videography (वीडियोग्राफी)

वीडियोग्राफी की बात करें तो रेडमी नोट 13 प्रो प्लस के रियल कैमरा से 4K वीडियो 30 या डीएसपी रिकॉर्ड कर पाएंगे। और फोन कैमरा से 1080p 60fps पर वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Battery (बैटरी)

Redmi Note 13 Pro plus में 5000 mAh की बड़ी बैटरी और 120 वाट्स का फास्ट चार्जर दिया गया है। कम्पनी का कहना है। यह 19 मिनट में 100% चार्ज कर देगा।

Connectivity (कनेक्टिटिविटी)

Redmi Note 13 Pro plus में SD कार्ड लगाने का ऑप्शन नहीं दिया गया है। 3.5mm ऑडियो जैक भी नहीं दिया गया है। 

WiFi वर्जन 6, ब्ल्यूटूथ वर्जन 5.3 दिया गया है। NFC भी दिया गया है। और USB Type C पोर्ट भी दिया गया है।

Sensors (सेंसर)

Redmi Note 13 Pro+ में डिस्प्ले के ऊपर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है यह ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट है। accelerometer, gyro, proximity, compass सेंसर भी दिया गया है।

Price (मूल्य)

रेडमी नोट 13 प्रो प्लस की 12GB रैम 256GB स्टोरेज की कीमत इंडियन प्राइस में कन्वर्ट करके बताएं तो 22,736 होता है। वहीं 16GB रैम 512GB स्टोरेज में कीमत इंडियन प्राइस में कन्वर्ट करके बताएं तो 26141 रुपया होता है। 

खैर यह चाइनीस प्राइस के अनुसार बताया गया प्राइस है। इंडिया में लांच होने के बाद इसका प्राइस बढ़ भी सकता है और घट भी सकता है। iQoo 12 इंडिया में लॉन्च किया गया है। इसका प्राइस चाइनीज प्राइस के समान है। तो कहा जा सकता है, Redmi Note 13 Pro Plus का 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत इंडिया में 22,736 रखा जाएगा।

Opinion (निष्कर्ष)

Redmi Note 13 Pro+  की डिजाइन, बिल्ड क्वालिटी और डिस्प्ले की बात करें तो बहुत ही बेहतरीन दिया गया है।  

क्योंकि डिस्प्ले के ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास victus का प्रोटेक्शन दिया गया है। जो इस प्राइस रेंज में अधिकतर मोबाइल में देखने को नहीं मिलता है। दूसरी खास बात यह है कि,IP68 रेटिंग के साथ आता है। जो धूल और पानी से पूर्ण रूप से सिक्योर है।

एल्यूमीनियम फ्रेम दिया गया है यह भी अच्छी बात है। मेरे ख्याल से डिस्प्ले में कुछ कमी नहीं छोड़ी गई है। क्योंकि डिस्प्ले का अधिकतम ब्राइटनेस 1800 Nits दी गई है। 

वहीं प्रोसेसर की बात करें तो प्रोसेसर में भी कोई कमी नहीं रखी गई है परफॉर्मेंस ठीक-ठाक मिलता है खैर यह चीन में लॉन्च किया गया है और इंडिया में जो लॉन्च होगा, तो  इसमें प्रोसेसर चेंज कर दिया जाएगा क्वालकॉम का प्रोसेसर दिया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार Qualcomm Snapdragon 7S Gen 2 दिया जायेगा।

रैम टाइप और स्टोरेज टाइप भी अच्छा दिया गया है। डिस्पले रिफ्रेश रेट भी 120 Hz का दिया गया है तो कहा जा सकता है, परफॉर्मेंस में कहीं कमी नहीं रहेगी। 

इंडिया में भी लॉन्च होगा तो यही रैम टाइप स्टोरेज टाइप और डिस्पले रिफ्रेश होने वाला है। तो प्राइस के अनुसार Redmi Note 13 Pro plus ko अच्छा कह सकते हैं। 

किसी भी मोबाइल में ऑपरेटिंग सिस्टम बहुत ही महत्वपूर्ण होता है चीन में जो लॉन्च किया गया है उसमें एंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 दिया गया है। 

और इंडिया में जो यह सीरीज लॉन्च हो रहा है यह 2024 में जनवरी में लॉन्च होगा तो मेरे ख्याल से इसमें Android 14 मिल सकता है। 

Redmi के मोबाइल में एक प्रॉब्लम रहती है इसमें ब्लॉट बेयर आता है। मतलब बहुत सारे फालतू एप्लीकेशन देखने को मिलता है जिसको आप अनइनस्टॉल भी नहीं कर पाते हैं। इसको सिक्योरिटी लेवल पर छिद्र कह सकते हैं। 

बैटरी में भी कमी नहीं रखी गई है 5000 mAh की बैटरी और 120W का फास्ट चार्जर दिया गया है। इंडियन वर्जन में भी यही आने वाला है तो अच्छा कह सकते हैं। 

200 MP का मुख्य कैमरा दिया गया है और 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। तो इस मोबाइल में कैमरा को अच्छा कह सकते हैं। लेकिन अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सिर्फ 8MP का दिया गया है। 

यह डिसपॉइंट कर सकता है। मेगापिक्सल थोड़ा बढ़ाना चाहिए सेंसर की क्वालिटी अच्छी देनी चाहिए। और तीसरा कैमरा 2MP का दिया गया है वह बेकार ही होता है। 

पीछे के कैमरा से 4K वीडियो 30 fps पर ही रिकॉर्ड करने का ऑप्शन मिलता है, कम से कम 60fps पर भी रिकॉर्ड करने का ऑप्शन दिया जाना चाहिए। फ्रंट कैमरा से सिर्फ 1080p विडियो 30fps पर रिकॉर्ड करने का ऑप्शन मिलता है। यह भी डिसपॉइंट करने वाली बात है, इसमें भी 4K का ऑप्शन दिया जाना चाहिए। 

वीडियो में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का ऑप्शन सिर्फ पीछे के कैमरा में दिया गया है। फ्रंट कैमरा में  कोई भी स्टेबलाइजेशन का ऑप्शन नहीं आता है। अगर कैमरा में स्टेबलाइजेशन का ऑप्शन दिया जाता है तो वीडियो ग्राफी करने में अच्छी मदद होती है।

Leave a Comment