Samsung Galaxy S23 FE भारत में लॉन्च, दाम, पूरी जानकारी! क्या खरीदना चाहिए?

Samsung Galaxy S23 FE Launched In India, Review in hindi, Price, Full Specifications, Pros and Cons

Samsung Galaxy S23 FE इंडिया के साथ साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को दो चिपसेट पर लॉन्च किया गया है।

पहला Samsung का अपना चिपसेट Exynos 2200 (4nm) और दूसरा Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 (4nm) पर। 8 Gen 1 सिर्फ USA में लॉन्च किया गया है। और बाकी देशों में Exynos 2200 के साथ लॉन्च किया गया है।

सैमसंग का S सीरीज में फ्लैगशिप मोबाइल होते हैं। जिसका प्राइस 1 लाख या उससे ज्यादा होते है। Samsung ने शुरुआत में FE (Fan Edition) सीरीज को इसी मकसद से मार्केट में लाया था की फ्लैगशिप फीचर्स का लुफ्त अफोर्डेबल प्राइस में भी दिया जाए।

FE सीरीज का प्राइस 50K के आसपास ही रखा जाता था। लेकिन अभी जो Samsung Galaxy S23 FE लॉन्च किया गया है।

इसका प्राइस बहुत ज्यादा है। 8GB /128GB का प्राइस Rs 59999 रुपैया रखा गया है। वहीं 12GB/256GB का प्राइस 64999 रुपैया रखा गया है। 

मेरे अनुसार इससे अच्छा iPhone खरीदा जा सकता है। या Samsung Galaxy S23 मोबाइल भी खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S23 FE Specifications 

डिस्प्ले की बात करें तो Galaxy S23 FE में 6.4 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। डिस्पले का साइज़ छोटा है। डिस्प्ले का अधिकतम ब्राइटनेस 1450 nits दिया गया है।

फिंगरप्रिंट डिस्प्ले पर दिया गया है। फिंगरप्रिंट अल्ट्रा सॉनिक नहीं दिया गया है। HDR 10+ सुपोर्टेड डिस्प्ले है। डिस्पले का रेजोल्यूशन 1080 × 2340 p दिया गया है। पिक्सेल डेनसिटी 403 ppi दिया गया है। डिस्पले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है।

Galaxy S23FE की बिल्ड क्वॉलिटी की बात करें तो फ्रंट और बैक दोनों साइड में गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फ्रेम aluminium का बना हुआ है। फ्रेम कर्व है। IP68 रेटिंग के साथ यह मोबाइल आता है। वजन की बात करें तो 209g है। वहीं मोटाई की बात करें भी 8.2mm है। 

Samsung galaxy S23FE Camera

कैमरा की बात करें तो  Samsung Galaxy S23 FE के रियर में तीन कैमरा दिया गया है। जिसमें मुख्य कैमरा 50 MP का OIS स्पोर्ट्स दूसरा 12 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।

इस में OIS सपोर्ट नहीं दिया गया है। तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो जूम लेंस कैमरा दिया गया है। इस कैमरा में OIS सपोर्ट दिया गया है। यह 3X  ऑप्टिकल जूम के साथ आता है। और 30x डिजिटल जूम के साथ। फ्रंट में 10 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है। कैमरा में ऑटो फोकस नहीं आता है।

वीडियो रिकॉर्डिंग की बात की जाए तो Galaxy S23FE के रियर कैमरा से 4K 30fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। फ्रंट कैमरा से 4K का ऑप्शन नहीं दिया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए उतना अच्छा मोबाईल नहीं कह सकते हैं।

India में Exynos 2200 चिपसेट दिया गया है। 4nm टेक्नोलोजी पर बना हुआ है। Cores speed की बात करें तो Octa-core (1×2.8 GHz Cortex-X2 & 3×2.50 GHz Cortex-A710 & 4×1.8 GHz Cortex-A510), GPU की बात करें तो Xclipse 920 दिया गया है।

Operating System की बात करें तो Android 13 और कस्टम UI One UI 5.1 दिया गया है।

बैटरी की बात करें तो Samsung Galaxy S23 FE  में 4500 mAh की बैटरी और 25 W का फास्ट चार्जर दिया गया है। वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। नॉर्मल वायरलेस चार्जर दिया गया है। 5G network पर बैटरी अच्छी बैकअप देगा । 39h तक का टॉक टाइम दे सकता है। लेकिन 5G network पर बहुत ज्यादा बैटरी खपत होगा।

कनेक्टिविटी की बात करें भी S23 FE में दो सिम कार्ड लगा सकते हैं। एक में eSIM भी लगा सकते हैं। 5G bands की बात करें भी 14 बैंड दिया गया है। Wi-Fi 6E, ब्ल्यूटूथ वर्जन 5.3 दिया गया है। NFC भी दिया गया है। USB TYPE C और USB वर्जन की बात करें तो USB 2.0 दिया गया है। SD Card लगाने का ऑप्शन नहीं दिया गया है। और 3.5mm ऑडियो जैक भी नहीं दिया गया है। स्टीरियो स्पीकर्स दिया गया है।

सेंसर की बात करें तो Light sensor, Proximity sensor, Accelerometer, Barometer, Compass, और Gyroscope दिया गया है।

अगर आप इस smartphone को खरीदते हैं। उसके बॉक्स में USB Type-C Cable दिया गया है। चार्जर एडेप्टर नहीं दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन को 6 कलर वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। Mint, Cream, Graphite, Purple, Indigo, Tangerine

[Source: Samsung India]

Leave a Comment