Oneplus Pad Neo लॉन्च से पहले आया स्पेक्स की जानकारी Super Tab

OnePlus का नया टैबलेट Oneplus Pad Neo बहुत जल्द मार्केट में देखने को मिल जायेगा। इस pad को लॉन्च से पहले IMD से प्रमाणपत्र मिला है।

पिछले महीने वनप्लस की तरफ से इंडियन मार्केट में OnePlus Pad Go को लांच किया गया था। IMD सर्टिफिकेशन यह पुष्टि करता है की Oneplus Pad Neo सिंगापुर में लॉन्च किया जायेगा। स्पेसिफिकेशन के बारे में अधिक जानकारी नहीं आई है। 

Oneplus pad go
Oneplus pad go

इससे पहले इस टैबलेट को दूसरे प्रमाणन साइट पर देखा गया था जिससे यह भी पता चला था की यह 4G Tab होने वाला है। वैसे OnePlus, Oppo दोनों मर्ज होने के बाद दोनों कंपनी का smartphone या tab rebrand होते आए हैं Oneplus Pad Neo का कुछ specs सामने नहीं आया है लेकिन कुछ अनुमानित स्पेसिफिकेशन मैं बता रहा हूं।

Oneplus Pad Neo Expected Specifications

Oneplus Pad Neo की डिस्प्ले की बात करें तो 11.35 इंच का LCD पैनल हो सकता है। 2.4K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है। 

8GB रैम 128GB स्टोरेज हो सकता है इस Pad में। वहीं चिपसेट की बात करें तो Oneplus Pad Neo में MediaTek Helio G99 चिपसेट हो सकता है। 

बैटरी 8000 mAh की और USB TYPE C पोर्ट दिया जायेगा। USB वर्जन 2.0 के साथ। रियर और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

चार डॉल्बी एटमॉस सपोर्टेड स्पीकर्स हो सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Android 13 बेस्ड Oxygen OS 13.2 दिया जा सकता है। 

इस टैब के स्टोरेज को एक्सपेंड करने के लिए SD कार्ड लगाने का भी ऑप्शन होगा।

source:- gizmochina

Leave a Comment