Realme अपने Narzo सीरीज में एक और मोबाइल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस मोबाइल का नाम है Realme Narzo 70 Pro, इस स्मार्टफोन का टीचर इमेज अमेजॉन के लैंडिंग पेज पर देखा गया।
इस इमेज में, बैक कैमरा सेक्शन को दिखाया गया है। सर्कुलर कैमरा के बीच में लिखा है OIS इसका मतलब इसके मुख्य कैमरा में OIS सपोर्ट दिया जायेगा। कुछ जानकारी सामने आई है जिसमें कहा गया है की मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा और वह Sony IMX890 सेंसर के साथ आएगा।
इन्हें भी पढ़ें:- Nothing Phone 2A, स्पेक्स, प्राइस कैमरा कमाल का मोबाइल अंडर 21K
अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होगा या नहीं, अगर होगा तो कितने मेगापिक्सल का दिया जायेगा इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं आई है। फ्रंट कैमरा के बारे में भी जानकारी नहीं है। डिस्प्ले फ्लैट ही होगा कर्व नहीं होगा।
इस स्मार्टफोन का फ्रेम फ्लैट होगा ऐसी जानकारी सामने आई है। इस स्मार्टफोन के फ्रेम में कौन सा मेटेरियल यूज किया जायेगा इसके बारे में जानकारी नहीं आई है लेकिन प्लास्टिक फ्रेम का ही उम्मीद कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:- Lava Blaze Curve 5G, सुपर मोबाइल अंडर 20K
Realme Narzo 70 Pro Specifications (Expected)
Realme Narzo 70 Pro में 6.78 इंच का AMOLED फ्लैट स्क्रीन हो सकता है। डिस्प्ले के ऊपर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल जाएगा। डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 120Hz दिया जायेगा। डिस्प्ले प्रोटेक्शन कौन सा उसे होगा इसके बारे में जानकारी नहीं आई है। खैर, टॉप प्रोटेक्शन का उम्मीद करना बेकार है।
इन्हें भी पढ़ें:- Redmi Note 13 Pro plus 5G : Review क्या आपको यह फोन खरीदना चाहिए?
परफॉमेंस के लिए Realme Narzo 70 Pro में Mediatek Dimensity 7000 सीरीज का कोई प्रॉसेसर दिया जा सकता है। क्योंकि Realme Narzo 60 Pro में Diemsity 7050 (6nm) चिपसेट दिया गया था। रैम टाइप LPDDR4X मिल जायेगा। स्टोरेज टाइप UFS 3.1 दिया जा सकता है।
5000 mAh की बड़ी बैटरी 67W का फास्ट चार्जर मिल जायेगा। कनेक्टिविटी के लिए WiFi 6, BT 5.
2, USB Type C मिल जायेगा। 3.5 mm ऑडियो जैक,SD कॉर्ड, NFC,IR पोर्ट नहीं मिलेगा।
इन्हें भी पढ़ें:- Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3: सुपर फिचर्स, AnTuTu स्कोर और smartphones
कैमरा की बात करें तो Realme Narzo 70 Pro का मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का IMX 890 सेंसर वाला OIS सपोर्ट वाला दिया जायेगा। दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस कैमरा दिया जा सकता है। तीसरा 2 मेगापिक्सल लेंस मिल सकता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जायेगा। बैक कैमरा से 4k वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर पाएंगे। वहीं फ्रंट कैमरा से 1080p वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड करने का ऑप्शन मिल जायेगा।
प्राइस की बात करें तो 25000 के अंदर लॉन्च किया जा सकता है।
ये तकरीबन 5 वर्षो से Smartphone के बारे में लिखते आए है। और rojirotitech.com के संस्थापक भी हैं। Video के माध्यम से हो या राइटिंग के माध्यम से इन्होंने हमेशा नई जानकारी सत्यनिष्ठा के साथ देने की कोशिश की है।