Redmi Note 13 Pro plus 5G : Review क्या आपको यह फोन खरीदना चाहिए?

Redmi Note 13 Pro plus 5G फुल Specs, Price, pros और Cons जानिए डिटेल में।

Redmi Note 13 Pro plus 5G मोबाइल Redmi Note 13 सीरीज का सबसे टॉप लेवल का smartphone है। Redmi ने इंडिया में तीन मोबाइल्स को लॉन्च किया है। Redmi Note 13 5G, Redmi Note 13 Pro 5G और Redmi Note 13 Pro+ 5G.

Redmi Note 13 Pro plus 5G back and front
Redmi Note 13 Pro plus 5G back and front

इन्हें भी पढ़ें:- Samsung Galaxy A15 5G Review: सबसे सस्ता 5G मोबाइल, कमाल का फीचर्स, Pros और Cons के साथ

Redmi Note 13 Pro plus 5G Pros and Cons

Cons 

  • 5G बैंड 10 दिया गया है 
  • फ्रंट कैमरा से 4K वीडियो रिकार्ड नहीं कर सकते हैं।
  • रियर कैमरा से 4K सिर्फ 30fps पर ही रिकॉर्ड कर सकते हैं।
  • SD Card स्लॉट नहीं है।
  • 3.5 mm ऑडियो जैक नहीं है।
  • FM रेडियो नहीं दिया गया है।
  • डिस्प्ले के ऊपर ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है।

Pros

  • IP68 रेटिंग है।
  • प्राइस बहुत ज्यादा रखा गया है।
  • डिस्प्ले के ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला विक्टस का प्रोटेक्शन दिया गया है।
  • परफोर्मेंस सुपर मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें:- Moto G34 5G Review: सबसे सस्ता 5G मोबाइल, कमाल का फीचर्स,Pros और Cons के साथ

Redmi Note 13 Pro plus 5G Price

Redmi Note 13 Pro+ की प्राइस की बात करें तो 8GB रैम 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs.31,999 रखा गया है। दूसरा वेरिएंट 12GB रैम 256GB स्टोरेज की  कीमत Rs.33,999 रखा गया है। तीसरा वेरिएंट 12GB रैम 512GB स्टोरेज का Rs.35,999 रखा गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-Samsung Galaxy A25 5G का बड़ा धमाका – लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स से लेकर कीमत तक की जानकारी

Redmi Note 13 Pro + 5G specifications

Redmi Note 13 Pro Plus specifications
Display 6.7”,1220 x 2712p, AMOLED,446ppi,120Hz, Always on,HDR10+
Finger PrintOn display 
Display Brightness1800 Nits 
Display Protection Corning Gorilla Glass victus
Frame aluminium
Back SideLeather 
IP Rating IP68
RAM8GB,12GB, LPDDR5
Storage256GB, 512GB, UFS 3.1
ProcessorMediaTek Dimensity 7200 Ultra (4nm)
Rear Camera 200MP+8MP+2MP
Rear Video 4K@30fps
Front Camera 16 MP
Front Video1080@60fps
Battery5000 mAh
Charger120 Watts wire
WiFi 6
Bluetooth5.3
3.5mm Audio Jack No
SD Card No
Speakers Dual Stereo 
NFC Yes
IR PortYes
USB USB Type C ,V2.0
FM Radio No
SensorsLight sensor, Proximity sensor, Accelerometer, Compass, Gyroscope
AnTuTu ScoreApprox.717715

इन्हें भी पढ़ें:-Vivo X100 Pro Review: इंडिया में लॉन्च की तारीख, कैमरा फीचर्स, क्या है Pros और Cons?

Redmi note 13 pro plus display and curve edges
Redmi note 13 pro plus display and curve edges

डिस्प्ले की बात करें तो 6.67 इंच का (1220 x 2712p) रेजोल्यूशन वाला Curve AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। पिक्सेल डेनसिटी की बात करें तो 446 ppi दिया गया है। डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 120Hz और डिस्प्ले का अधिकतम ब्राइटनेस 1800 nits। 

Redmi note 13 pro plus display
Redmi note 13 pro plus display

डिस्प्ले के ऊपर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। HDR 10+ सपोर्ट के साथ डिस्प्ले आता है। डिस्प्ले के ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। डिस्प्ले पंच होल कट के साथ आता है। डिस्प्ले डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आता है।

बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो Redmi Note 13 Pro+ के फ्रंट में Corning Gorilla Glass Victus दिया गया है, जो बहुत ही मजबूत प्रोटेक्शन है। रियर में वेगन लेदर यूज किया गया है। 

Redmi Note 13 Pro plus IP 68
Redmi Note 13 Pro plus IP68

खास बात यह है की IP68 रेटिंग के साथ यह मोबाइल आता है। धुल और पानी से अच्छी प्रोटेक्शन मिलेगी। इस Smartphone का वजन 199 ग्राम के आसपास है और मोटाई की बात करें तो 8.9mm के करीब है।

प्रोसेसर की बात करें तो Redmi Note 13 Pro Plus में MediaTek का Dimensity 7200 Ultra दिया गया है। यह 4nm टेक्नोलोजी पर बना चिपसेट है। इस चिपसेट में CPU की बात करें तो (2× 2.8 GHz, Cortex A715 + 6× 2 GHz, Cortex A510) दिया गया है। GPU की बात करें तो, Mali-G610 MC4 सेटअप किया गया है।

RAM टाइप LPDDR5 और स्टोरेज टाइप UFS 4.0 दिया है। ओपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Android 13 और MIUI 14 दिया गया है। कंपनी का कहना है 3 साल के एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट दिया जायेगा।

Redmi Note 13 Pro+ : OS
Redmi Note 13 Pro+ : OS

कैमरा की बात करें तो Note 13 Pro प्लस में मुख्य कैमरा 200MP का OIS सपोर्ट के साथ Samsung ISOCELL HP3 सेंसर वाला दूसरा 8 MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा तीसरा 2MP का मैक्रो लेंस कैमरा सेटअप किया गया है। वहीं फ्रंट में 16 MP का लेंस यूज किया गया है।

Redmi note 13 pro plus rear camera
Redmi note 13 pro plus rear camera

वीडियोग्राफी की बात करें तो, Note 13 Pro Plus के पीछे के कैमरा से 4K रेजोल्यूशन वाला वीडियो 30 fps पर और 1080p रेजोल्यूशन वाला वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा में OIS सपोर्ट नहीं है। 

सिर्फ मुख्य कैमरा से OIS सपोर्ट के साथ रिकॉर्ड कर सकते हैं। फ्रंट कैमरा से 1080p रेजोल्यूशन वाला वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं।

बैटरी की बात करें तो Redmi  Note 13 Pro Plus में 5000mAh और चार्जर की बात करें तो 120 watt का वायर चार्जर दिया गया है। कम्पनी का कहना है। 19 मिनट में 100% चार्ज हो जायेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-OnePlus Ace 3V लॉन्च होने वाला है! जानिए सब कुछ – कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, और लॉन्च डेट

कनेक्टीविटी की बात करें तो Redmi  Note 13 Pro Plus में WiFi 6, ब्लूटूथ वर्शन 5.3, USB वर्जन की बात करें तो USB Type -C वर्जन 2.0 दिया गया है। 5G बैंड्स की बात करें तो 10 बैंड्स के साथ आता है। यह बहुत ही डिस्पोइंट करने वाली बात हैं।

स्टीरियो स्पीकर्स दिया है। ऑडियो डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आता है। 3.5mm ऑडियो जैक नहीं दिया गया है। USB TYPE C पोर्ट का इस्तेमाल ऑडियो जैक के रूप में कर सकते हैं। FM रेडियो नहीं है। NFC दिया गया है।

Note 13 Pro प्लस में सेंसर्स की बात करें तो Light sensor, Proximity sensor, Accelerometer, Compass और Gyroscope दिया है। HDR 60fps पर गेमिंग कर सकते हैं।

Conclusion

Redmi Note 13 Pro Plus 5G के डिस्प्ले से कोई शिकायत नहीं होगी। बिल्ड क्वालिटी से भी शिकायत नहीं होगी। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस के प्रोटेक्शन के साथ आता है। IP68 रेटिंग भी दिया गया है। बैक साइड में वेगन लेदर है। तो बैक साइड की मजबूती कुछ खास नहीं मिलेगी। 5g बैंड्स में कटौती कर ली गई है। सिर्फ 10 बैंड्स का सपोर्ट आता है, यह डिस्पोइंट करने वाली बात है। USB वर्जन भी 2.0 दिया गया है। डिस्प्ले के ऊपर ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर है, यह भी डिस्पोइंट करने वाली बात है।

कैमरा में भी कटौती की गई है। सिर्फ दिखावटी 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वीडियोग्राफी रियर कैमरा से सिर्फ 4k @30 fps पर ही कर सकते है। कम से कम 60fps का ऑप्शन दिया जाना चाहिए। वहीं फ्रंट कैमरा से सिर्फ 1080 p वीडियो 60 fps पर ही रिकॉर्ड कर सकते हैं, यह भी डिस्पोइंट करने वाली बात है। 

अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सिर्फ दिखावटी है। कैसा वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे यह सोचने वाली बात है। प्रोसेसर में भी कटौती कर ली गई है। यह तो Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 देना चाहिए था या फिर Mediatek Dimensity 8200 Ultra दिया जाना चाहिए।

ओवरऑल Redmi Note 13 Pro Plus 5G का प्राइस 20000 से 22000 रखा जाता तो अच्छा होता।

क्योंकि इस प्राइस पर इससे अच्छा मोबाइल्स भी मिल जायेगा।

Latest Review:-

Leave a Comment