OIS और EIS क्या होता है ? स्मार्टफोन कैमरा में

OIS और EIS खासकर Smartphone में बहुत चर्चा में रहता है। तो आज हम समझेंगे आखिर क्या है OIS और EIS ? Samrtphone के कैमरा में यह कैसे काम करता है ? चलिए डिटेल से जानते हैं।

जब आप स्मार्टफ़ोन से वीडियो रिकॉर्ड करते होंगे या फोटोशूट करते होंगे तो ,आप पाए होंगे की वीडियो एक फ्रेम में स्थाई नहीं रहता है । मतलब हिलता – डुलता है। इसके लिए बहुत सारे लोग ट्राइपॉड का भी यूज करते हैं। Tripod भी अलग-अलग तरीका का होता है।

बहुत लोग Vlog वीडियो भी बनाता है। जो खासकर हाथ में मोबाइल लेकर वीडियो शूट करते हैं। इसके किए मोबाइल के कैमरा में EIS या OIS सपोर्ट रहना चाहिए।

OIS aur EIS KYA HOTA HAI

EIS क्या है ?

EIS का पूरा फॉर्म Electronic Image Stabilization होता है। इमेज को स्टेबल करने का सबसे सस्ता फीचर्स यही है।

अगर कोई smartphone में को कोई इमेज stabilization नहीं रहता है, तब भी अगर smartphone कंपनी चाहिए तो अपडेट देकर इस फीचर्स को ऐड करवा सकती है। कुछ चीजें smartphone में रहनी चाहिए, जैसे अच्छी प्रोसेसर इत्यादि।

इस तरह के Stabilization सस्ती होती है। लेकिन हो सकता है कभी काम न करें। या कहें बहुत अच्छी स्टेबलाइजेशन नहीं देती है। सॉफ्टवेयर के द्वारा वीडियो को प्रोसेस करना होता है। उसके बार वह वीडियो स्टेबल दिखाती है। इसलिए स्पष्ट रूप से Smartphone में अच्छे प्रॉसेसर रहना चाहिए।

इस सॉफ्टवेयर तकनीक द्वारा वीडियो स्टेबलाइजेशन करना यह वीडियो स्टेबल का OS सोल्यूशन हैं। कंपनी को ऐसे तरीकों पर ज्यादा खर्च नहीं करनी पड़ती है । यह सस्ता तरीका है।

OIS क्या है ?

OIS को Optical Image Stabilization कहा जाता है। वीडियो स्टेबलाइजेशन का यह हार्डवेयर सॉल्यूशन है। यह महंगा होता है। इसलिए OIS सस्ते smartphone में नहीं होते हैं।

इसके किए स्मार्टफ़ोन में अच्छे प्रॉसेसर, अच्छे camera सेंसर और भी एक्स्ट्रा हार्डवेयर लगाना होता है। OIS में Camera लेंस camera फोकस के अनुसार मूव करता है। इसके लिए एक मोटर भी लगाना होता है, जो इस काम को अंजाम दे सके ।

OIS वीडियो स्टेबलाइजेशन का हार्डवेयर सॉल्यूशन है। इसलिए यह स्थाई सोल्यूशन होता है। जब तक आप smartphone उपयोग करेंगे तब तक यह रहेगा।

लेकिन EIS एक सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन है इसलिए यह कभी भी आपके स्मार्टफोन से हट सकता है या हटाई जा सकती है।

Hybrid Image Stabilization

HIS (Hybrid Image Stabilization) का मतलब स्मार्टफोन के कैमरा में EIS और OIS दोनों ईमेज स्टेबलाइजेशन दिया गया हो।

EIS और OIS में अच्छा कौन सा होता है?

यह तो पूरी तरह स्पष्ट है OIS अच्छा होता है। अच्छी स्टेबलाइजेशन मिलता है। यह महंगा भी होता है। लेकिन स्थाई होता है।

और जानें:-

Leave a Comment