Infinix Zero Ultra 5G Review in Hindi, specifications, Pros & Cons
Infinix की तरफ से Infinix Zero Ultra 5G लांच कर दिया गया है। चलिये इस मोबाइल के बारे में डिटेल से जानते हैं।
Infinix Zero Ultra 5G मुख्य स्पेक्स : 6.78 इंच का AMOELD डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 920 चिपसेट, 200MP वाला ट्रिपल कैमरा और 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस मोबाइल में 180W का फ़ास्ट चार्जर दिया गया है।
Infinix Zero Ultra 5G की इंडिया में कीमत : 8GB +256GB, INR 29,999 इस मोबाइल का सिर्फ एक ही वर्शन लांच किया गया है। मेरे अनुसार प्राइस बहुत ज्यादा है। इस मोबाइल का तीन मुख्य फ़ीटर्स आकर्षक है। पहला, कर्व डिस्प्ले दूसरा, 200 मेगापिक्सेल कैमरा, तीसरा, 180 वाट्स का फ़ास्ट चार्जर।

Cons (खराबी)
- 3.5mm ऑडियो जैक नहीं दिया गया है।
- IP रेटिंग नहीं दिया गया है।
- प्राइस थोड़ा ज्यादा है।
- IR पोर्ट नहीं दिया गया है।
- कॉर्निंग गोरिल्ला गिलास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
- ब्लूएटूथ वर्शन 5.0 दिया गया है।
Pros (अच्छाई)
- कर्व डिस्प्ले दिया गया हैं।
- डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 120Hz दिया गया है।
- बैटरी अच्छी दी गई है।
- 180W का फ़ास्ट चार्जर दिया गया है।
- फिंगरप्रिंट डिस्प्ले पर दिया गया है।
- Wifi 6 दिया गया है।
Infinix Zero Ultra 5G का डिस्प्ले पैनल एमोलेड दिया गया है जो अच्छी बात है। डिस्प्ले डिजाइन कर्व दिया गया है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन का जिक्र ही नहीं किया गया है। बैक साइड में पहला बड़ा 200 मेगापिक्सेल का और तीसरा 2 मेगापिक्सेल का। मोबाइल के डिज़ाइन में कुछ नयापन नहीं है।
डिस्प्ले के ऊपर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। लेकिन यह फिंगरप्रिंट अल्ट्रा-सोनिक है या नहीं इसके बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो काफी अच्छे परफॉर्मेंस मिलता है Infinix Zero Ultra में। सबसे पहले प्रोसेसर की बात करें तो MediaTek Dimensity 920 दिया गया है। यह काफी अच्छे परफॉर्मेंस वाला चिपसेट है। रैम टाइप LPDDR4X और स्टोरेज टाइप UFS2.2 दिया गया है।
एक कैमरा 200 मेगापिक्सेल का OIS सपॉर्ट के साथ मिलता है। लेकिन 200 मेगापिक्सेल सिर्फ फोटोशूट के लिए अच्छा हो सकता है लेकिन वीडियो ग्राफी के लिए नहीं। अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा 13 MP का दिया गया है लेकिन इसमें OIS सपॉर्ट नहीं दिया गया है। वहीं एक कैमरा 2 मेगापिक्सेल का दिया गया है जो मेरे अनुसार उतना अच्छा नहीं होता है।
बैटरी और चार्जर बहुत अच्छा दिया गया है। 180W का फ़ास्ट चार्जर बहुत बड़ा चार्जर दिया गया है। 4500mAh की बैटरी को बहुत जल्द चार्ज कर देगा।
इन्हें भी पढ़ें :- iQoo 9T 5G मोबाइल रिव्यु, कमियों को देख कर ही खरीदे
Display
Infinix Zero Ultra 5G की डिस्प्ले के बारे में बात करें तो 6.78 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला गिलास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
डिस्प्ले रेसोल्यूशन 1080×2400 pixels और पिक्सेल डेनसिटी 387ppi दिया गया है। फिंगरप्रिंट डिस्प्ले में दिया गया है। डिस्प्ले का अधिकतम ब्राइटनेस 1000 निट्स दिया गया है।
AMOLED टाइप डिस्प्ले अच्छा होता है। इस मोबाइल का डिस्प्ले थोड़ा बड़ा दिया गया है। डिस्प्ले में कुछ पॉइंट है जो अच्छा मिल जाता है।
- डिस्प्ले का साइज बड़ा दिया गया है।
- रिफ्रेश रेट अच्छा दिया गया है।
- AMOLED पैनल वीडियो देखने के लिए बेस्ट अनुभव प्रदान करता है।
इन्हें भी पढ़ें :- Google Pixel 6A 5G मोबाइल का रिव्यु ,कैमरा तो कमाल का है।
Build Quality & Design
Realme 10 Pro Plus की बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो बैक साइड में प्लास्टिक गया है।

फ्रेम भी प्लाटिक का बना हुआ है। 3.5mm ऑडियो जैक नहीं दिया गया है और मैक्रो SD कार्ड का ऑप्शन दिया गया है। Infinix Zero Ultra 5G का वजन 213g और मोटाई 8.8mm, 9.2mm का दिया गया है। इस का बैक डिजाइन उतना खास नहीं है। फ्रंट में कर्व डिस्प्ले दिया गया है तो अच्छा तो लगेगा ही।
इन्हें भी पढ़ें :- Nothing Phone (1) रिव्यु ,कंपनी का पहला यूनिक डिजाइन वाला फ़ोन
Performance
Infinix Zero Ultra 5G मोबाइल में परफॉर्मेन्स के लिए Mediatek Dimensity 920 चिपसेट दिया गया है यह 5G चिपसेट है। यह चिपसेट 6nm टेक्नोलॉजी पर बना हुआ है।
आठ कोर में से दो कोर की क्लॉक स्पीड 2×2.5GHz (Cortex-A78) और 6 कोर की क्लॉक स्पीड 6×2.0GHz दिया गया है। GPU की बात करें तो Mali-G68 MC4 दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Android 12 और कस्टम UI XOS 12 दिया गया है। Infinix Zero Ultra 5G में भी रैम टाइप LPDDR4X और स्टोरेज टाइप UFS 2.2 दिया गया है। 5GB तक रैम को बढ़ा सकते हैं।
कंपनी का कहना है उसका कस्टम UI बहुत ही ऑप्टिमाइज़ और हल्का है। XOS 12 नया UI का इसमें बहुत सारे फ़ीचर्स मिल जाता है जैसे RAM बढ़ाने के ऑप्शन के साथ-साथ और भी फ़ीचर्स जोड़ा गया है।
इन्हें भी पढ़ें :- OnePlus Nord CE Lite 5G रिव्यु उतना बेस्ट भी नहीं है।
Camera
Infinix Zero Ultra 5G मोबाइल के रियर में दो कैमरा सेटअप किया गया है। जिसमें पहला कैमरा 200 मेगापिक्सेल का f/2.0 अपर्चर वाला और इस लेंस में OIS का भी सपॉर्ट दिया गया है।

वहीं दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सेल का f/2.4 अपर्चर वाला अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। तीसरा 2 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सेल का लेंस दिया गया है।
इस मोबाइल के कैमरा में कुछ बाते मुझे बिल्कुल भी नहीं जांची जैसे रियर में 2 मेगापिक्सेल का कैमरा। यह 2 मेगापिक्सेल का कैमरा सिर्फ दिखावे के लिए होता है । इससे बेस्ट फ़ोटो नहीं ली जा सकती है क्योंकि सेंसर भी उतना अच्छा नहीं दिया जाता है। वहीं इस मोबाइल के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा की बात करें तो यह भी सुपर क्वालिटी का नहीं है लेकिन ठीक-ठाक कहा जा सकता है।
Video
Infinix Zero Ultra की वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो रियर कैमरा से 4k वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। और फ्रंट कैमरा से 1080p वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं।
इस मोबाइल के रियर में क्वैड फ़्लैश लाइट दिया गया है। कुछ वीडियो फ़ीचर्स भी दिया गया है जो निम्नलिखित है।
- 2K वीडियो रिकॉर्ड Bokeh मोड में रियर कैमरा से कर सकते हैं।
- सुपर नाईट मोड दिया गया है।
- Pro मोड भी दिया गया है।
- AI शार्ट भी लेने का ऑप्शन प्रोवाइड करता है।
फ्रंट कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्ड करने का ऑप्शन दिया जाना चाहिए।
Battery
Infinix Zero Ultra 5G स्मार्टफोन की बैटरी की बात करें तो 4500mAh की बैटरी और 180W का वायर फ़ास्ट चार्जर सपॉर्ट दिया गया है।
कंपनी का कहना है (फ्लिपकार्ट पर) इस चार्जर से इस मोबाइल को 0% से 50% चार्ज होने में 4 मिनट का समय लगता है।
वहीं 50% से 100℅ चार्ज होने में 8 मिनट का समय लगता है। इसका मतलब है 0% से 100℅ चार्ज होने में 12 मिनट का समय लग सकता है।
Connectivity
Infinix Zero Ultra 5G स्मार्टफोन में USB Type-C (2.0) दिया गया है। wifi वर्शन wifi 6 दिया गया है और ब्लूएटूथ वर्शन 5.0 दिया गया है। IR पोर्ट नहीं दिया गया है। X-Axis Linear Motor भी दिया गया है।
रेडियो नहीं दिया गया है। नोटिफिकेशन लाइट नहीं दिया गया है । सेंसर की बात करें तो एक्सीलरोमीटर, गयरो, कंपास, दिया गया है।
Infinix Zero Ultra 5G Specifications
Infinix Zero Ultra | Specs |
Display | 6.78″, AMOLED 120Hz, 1080×2400 pixel, 387ppi |
Display Protection | C.G.G3 |
Build Quality | 8.8 mm 9.2mm (मोटाई), 213 g (वजन), बैक-plastic फ्रेम-plastic |
Processor | MediaTek Dimensity 920 (6nm) |
Oprating System | Android 12, XOS 12 |
RAM | 8GB |
RAM Type | LPDDR4X |
ROM | 256GB |
ROM Type | UFS 2.2 |
Camera | 200MP(OIS)+13MP+2MP 32MP |
Video | rear- [email protected] [email protected] |
SD Card | हाँ |
Headphone Jack | नहीं |
NFC | NO |
IR पोर्ट | नहीं |
USB | USB Type-C 2.0 |
Radio | नहीं |
ब्लूएटूथ | 5.0 |
WiFi | wifi 6 |
FingerPrint | हाँ , डिस्प्ले के ऊपर |
Battery | 4500mAh |
Charger | 180W |
Wireless Charger | NO |
rojirotitech.com एक हिंदी का बेहतरीन टेक न्यूज़ वेबसाइट है। आप लेटेस्ट खबर के लिए हमें twitter , Telegram , Instagram , Facebook और YouTube पर फ्लो कर सकते हैं।