Oppo ने इंडिया में Oppo A78 5G मोबाइल को लांच कर दिया है। आज के पोस्ट में हम डिटेल से इस मोबाइल के बारे में जानकरी देंगे जिससे आप डिसीजन ले पाएंगे खरीदे या नहीं खरीदे।
मेरा नाम रंजन है, और मैं पिछले पांच सालों से खासकर स्मार्टफोन का रिव्यु किया है। और टेक्नोलॉजी दुनिया की लेटेस्ट अपडेट इस ब्लॉग और यूट्यूब चैनल के माध्यम से देते रहता है। आज हमारे सामने है Oppo A78 5G 5G मोबाइल हैं।

Table of Contents
Cons
- HD डिस्प्ले दिया गया है।
- 5G का सिर्फ 6 बैंड दिया गया है।
- प्रोसेसर अच्छा नहीं है।
- कैमरा में OIS सपॉर्ट नहीं दिया गया है।
- रियर में दो कैमरा दिया गया है।
- सिर्फ [email protected] पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
- 4K वीडियो रिकॉर्ड नहीं कर सकते हैं।
- प्राइस बहुत ज्यादा है।
Pros
- 5000mAh की बैटरी दिया गया है।
- 33W का फ़ास्ट चार्जर दिया गया है।
Display
Oppo A78 5G की डिस्प्ले की बात करें तो 6.56 इंच का दिया गया है। डिस्प्ले पैनल IPS LCD दिया गया है। डिस्प्ले रेसोल्यूशन 720×1612P वाला HD+ दिया गया है।डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 90Hz दिया गया है। डिस्प्ले का अधिकतम ब्राइटनेस 600 निट्स दिया गया है। पिक्सेल डेनसिटी 269 ppi दिया गया है। डिस्प्ले नौच वाटर-ड्राप के साथ आता है। फिंगरप्रिंट सेंसर साइड में दिया गया है।
Build-quality
Oppo A78 5G की वजन की बात करें तो 188 ग्राम के आसपास है औ मोटाई की बात करें तो 7.9mm के लगभग में है।
यह मोबाइल प्लास्टिक बिल्ड के साथ आता है। फ्रंट में कोई प्रोटेक्शन नहीं दिया गया है। कंपनी ने इसके बारे में कोई जिक्र नहीं किया है।
यह मोबाइल IPX4 पानी और धूल रेसिस्टेन्स के साथ आता है।
एंड्राइड का मजा थोड़ा धूमिल हो जाता है। क्योंकि SD कार्ड लगाने का ऑप्शन नहीं दिया गया है। वहीं 3.5mm ऑडियो जैक नहीं दिया गया है।
Performance
परफॉर्मेंस की बात करें तो Oppo A78 5G में MediaTek Dimensity 700 (7nm). GPU की बात करें तो लेटेस्ट Mali-G57 MC2 दिया गया है।
अधिकतम रैम 8GB और रैम टाइप LPDDR4X दिया गया है। और अधिकतम स्टोरेज 128GB और स्टोरेज टाइप UFS 2.2 दिया गया है। ओपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इस मोबाइल में Android 13 और कस्टम UI ColorOS दिया गया है।
Camera
कैमरा की बात करें तो Oppo A78 5G मोबाइल के बैक में दो कैमरा दिया गया है। मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सेल का f/1.8 अपर्चर वाला दिया गया है। वहीं दूसरा 2 मेगापिक्सेल का f/2.8 अपर्चर वाला दिया गया है।

फ्रंट में 8 मेगापिक्सेल का f/2.8 अपर्चर वाला कैमरा दिया गया है। मोबाइल के किसी भी कैमरा में OIS सपॉर्ट नहीं दिया गया है।
Video
वीडियो की बात करें तो Oppo A78 5G के फ्रंट और रियर कैमरा से 1920×1080 पिक्सेल 30fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Connectivity
Oppo A78 5G मोबाइल में कनेक्टिविटी की बात करें तो 5G का 6 बैंड दिया गया है। wifi वर्शन wifi 6 दिया गया है। ब्लूएटूथ वर्शन 5.3 दिया गया है। IR ब्लास्टर नहीं दिया गया है। NFC भी नहीं दिया गया है।
Battery
बैटरी की बात करें तो Oppo A78 5G 5G मोबाइल में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है 33W का फ़ास्ट चार्जर दिया गया है। कंपनी का कहना है 30 मिनट में यह मोबाइल 1 से 52% तक चार्ज हो जाता है।
Price
Oppo A78 5G मोबाइल का सिर्फ एक वैरिएंट ही इंडिया में लांच किया गया है। 8GB रैम 128GB स्टोरेज वैरिएंट। इसकी कीमत Rs 18999 रुपैया रखा गया है।
Opinion
Oppo A78 5G मोबाइल उतनी खास फ़ीचर्स नहीं देती है। 5G का सिर्फ 6 बैंड ही सपॉर्ट करता है। और सबसे बेसिक लेवल का 5G चिपसेट Dimensity 700 दिया गया है।
डिस्प्ले तो बिलकुल भी प्राइस के लायक नहीं है। HD प्लस रेसोल्यूशन के साथ इसका डिस्प्ले आता है। ब्राइटनेस भी खास नहीं है इस डिस्प्ले का। कैमरा भी उतना खास नहीं है।
मोबाइल का बहुत ओवर प्राइस रखा गया है। मेरे अनुसार कंपनी का यह सीरीज ऑफ लाइन स्टोर के लिए ही है।
Oppo A78 5G Specifications
Display | 6.56″, IPS LCD, 90Hz, |
Build-quality | back – plastic Frame – plastic |
Performance | Dimensity 700 (7nm), LPDDR4X, UFS 2.2 |
Camera | 50MP, 2MP| 8 MP |
Video | [email protected] |
Connectivity | wifi 5, BT 5.3, 5G (6 band) |
Battery | 5000mAh,33W |
Price | 8GB/128GB – Rs18999 |
rojirotitech.com एक हिंदी का बेहतरीन टेक न्यूज़ वेबसाइट है। आप लेटेस्ट खबर के लिए हमें twitter , Telegram , Instagram , Facebook और YouTube पर फ्लो कर सकते हैं।
Related Post:-
- OnePlus का सबसे सस्ता मोबाइल OnePlus Nord CE 3 का लांच से पहले स्पेसिफ़िकेशन्स आया सामने
- 8200mAh बैटरी वाला Nokia T21 टैबलेट इंडिया में हुआ लांच, जनिये स्पेसिफ़िकेशन्स और प्राइस
- iQoo Neo 7 5G इंडिया में लांच से पहले स्पेसिफ़िकेशन्स हुआ लीक
- Motorola Edge 40 Pro का स्पेसिफ़िकेशन्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं, जनिये आप भी
- लेटेस्ट Tech News