Realme C67 5G Review : जानिए सबकुछ, क्या है Pros और Cons! कमियों की डिटेल्स तक पहुंचें।

Realme C67 5G Review , Specifications और कमियों को डिटेल में देखते हैं।

Realme ने अपना बजट रेंज में C सीरीज में एक 5G मोबाइल इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इसका नाम है Realme C67 5G. चलिए डिटेल्स से जानते हैं, इस मोबाइल के बारे में। 

पूरी तरह से एनालिसिस करेंगे और इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप क्लियर हो पाएंगे कि यह मोबाइल लेनी चाहिए कि नहीं लेनी चाहिए !

क्या जिस प्राइस पर Realme C65 5G मोबाइल को india में लांच किया गया है। इससे अच्छा मोबाइल इसी प्राइस पर मिलता है कि नहीं मिलता है !  सब कुछ डिटेल में, मैं बताऊंगा।

Realme C67 5G
Realme C67 5G

Realme C67 5G Pros और Cons

जिस प्राइस पर Realme C67 5G को लॉन्च किया गया है। उसी प्राइस के अनुसार दूसरे मोबाइल्स को देखते हुए सभी अच्छाई और खराबी लिखी गई है।

Cons

  • जायरोस्कोप सेंसर नहीं है।
  • ब्लॉट बेयर मिलता है।
  • कैमरा प्राइस के अनुसार नहीं है।
  • प्राइस ज्यादा है।
  • 5G नेटवर्क का सिर्फ 7 बैंड दिया गया है।

Pros

  • प्रोसेसर अच्छा दिया गया है।
  • 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले।
  • चार्जर 33W का दिया गया है।

Display (स्क्रीन)

Realme C67 5G : Display
Realme C67 5G : Display

Realme C67 5G के डिस्प्ले की बात करें तो 6.72 इंच का 1080× 2500 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। 

पिक्सल डेनसिटी 392 ppi है। डिस्पले पैनल की बात करें तो IPS LCD, 120Hz का दिया गया है। अधिकतम ब्राइटनेस 680 Nits दी गई है। 

डिस्प्ले के ऊपर कोई प्रोटेक्शन नहीं दिया गया। कम्पनी की तरह से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-POCO C65 Review: क्या है अच्छा और क्या नहीं? डिटेल में जानिए, इंडिया में लॉन्च से पहले!

Build-Quality (बनावट)

Realme C67 5G की बनावट की बात करें तो प्लास्टिक बिल्ड दिया गया है। मोबाइल का वजन 190 ग्राम के आसपास है। और मोबाइल की मोटाई 7.9mm दी गई है।

Processor (प्रोसेसर)

Realme C67 5G : Processor
Realme C67 5G : Processor

प्रोसेसर की बात करें तो Realme C67 5G में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है। यह 6 नैनो टेक्नोलोजी पर बना हुआ प्रोसेसर है। यह 5G प्रोसेसर है। GPU की बात करें तो Mali G57 MC2 दिया गया है। 

कोर की बात करें तो 2 x 2.0 GHz Cortex-A76 और 6 x 2.9 GHz Cortex-A55 दिया गया है।

RAM & Storage (रैम और स्टोरेज)

Realme C67 5G में दो रैम वेरिएंट 4GB और 6GB दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो 128GB का ऑप्शन रखा गया है। रैम टाइप LPDDR 4x और स्टोरेज टाइप UFS 2.2 दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-Redmi Note 13 Pro Plus का रिव्यू: क्या यह है सबसे बेहतरीन 5G मोबाइल? जानिए स्पेक्स और पॉज़ नेगेटिव्स के साथ!

Operating-System (OS)

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Realme C67 5G में Android 13 बेस्ड Realme 4.0 दिया गया है। Realme के मोबाइल्स में भी ब्लॉट बेयर आता है। बहुत ऐसे हैं Apps मिलेंगे,जिसको अनइंटाल नहीं कर पाएंगे। 

Hot apps और Hot Games भी इसके OS में देखने को मिलता है। अगर आप सेटिंग से इन सभी apps के परमिशन बंद कर सकते हैं तो बहुत अच्छी बात कह सकते हैं।

Camera (कैमरा)

Realme C67 5G : Camera
Realme C67 5G : Camera

Realme C67 5G के पीछे में दो कैमरा दिया गया है। पहला कैमरा) 50 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है। 2 MP का कैमरा बेकार ही होता है। सेल्फी के लिए 8 MP का लेंस लगाया है। कैमरा सेटअप नॉर्मल है, इस प्राइस रेंज में सभी मोबाइल्स में ऐसा ही कैमरा सेटअप किया जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:- iQoo 12 5G Review, सुपर Specs लेकिन प्रॉब्लम भी

Videography (वीडियोग्राफी)

Realme C67 5G के पीछे और आगे वाले कैमरा से सिर्फ 1080p वीडियो 30 fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। वीडियो ग्राफी के लिए बहुत सारे AI बेस्ड फीचर्स मिल जायेगा।

Battery (बैटरी)

बैटरी की बात करें तो Realme C67 5G में 5000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और 33W का फास्ट चार्जर दिया गया है। वाकई में अच्छा चार्जर दिया गया है। जेनरली इस प्राइस पर 18 वाट्स का ही चार्जर दिया जाता है। इस मोबाइल में अच्छा चार्जर दिया गया है।

Connectivity (कनेक्टिटिविटी)

Realme C67 5G मोबाइल में SD कार्ड और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। Wifi वर्जन की बात करें तो Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, ब्ल्यूटूथ वर्जन 5.2 दिया गया है। USB Type C पोर्ट और। USB वर्जन 2.0 दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:- Redmi 13C 5G Review, डिटेल से जाने इससे भी सुपर मोबाइल है या नहीं

Realme C67 5G Band

Realme C67 में 5G बैंड की बात करें तो सिर्फ 7 बैंड दिया गया है। FDD N1 / N3 / N5 / N8 / N28/TDD N40 / N41

यह बहुत डिस्पोइंट करने वाली बात है। इस प्राइस पर 5G के 14 बैंड भी मिलता है। खैर ज्यादा बैंड दिया जाना चाहिए।

Sensors (सेंसर)

Realme C67 5G स्मार्टफोन के पॉवर बॉटम पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। दुसरे सेंसर की बात करें तो accelerometer, proximity और compass दिया गया है। जायरोस्कोप सेंसर नहीं दिया गया है। जायरोस्कोप सेंसर गेमिंग के लिए महत्वपूर्ण होता है।

AnTuTu Score 

AnTuTu Score की बात करें तो Realme C67 5G का AnTuTu (v10)  का स्कोर 407219 है। खैर यह मोबाइल का AnTuTu Score नहीं है। यह MediaTek Dimensity 6100+ का AnTuTu स्कोर है। और इस चिपसेट का GeekBench 6 का सिंगल कोर स्कोर 727 और मल्टी कोर स्कोर 1934 है।

Price (मूल्य)

Realme C67 5G : Price
Realme C67 5G : Price

Realme C67 5G  का 4GB रैम 128GB स्टोरेज का Rs. 13,999 रखा गया है। और 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट का  Rs. 14,999 रखा गया है। मेरे अनुसार प्राइस बहुत ज्यादा है। 10K के प्राइस में जो मोबाइल लॉन्च किए गए हैं उसमें भी यही फीचर्स दिया गया है। Realme सिर्फ दो हार्डवेयर के लिए 4000 रुपैया ज्यादा ले रहा है। 

पहला 33 W का फास्ट का फास्ट चार्जर दिया गया है। 10k प्राइस वाले में 18 W का। और Realme FHD+ रेजोल्यूशन वाला डिसप्ले दिया है। और डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 90Hz के बदले 120Hz का दिया है।

Opinion (निष्कर्ष)

Realme C67 5G एक 5G मोबाइल है। प्रोसेसर बहुत ही अच्छा दिया गया है। ख़ास बात यह है की डिस्प्ले रेजोल्यूशन FHD+ दिया गया। अभी जो भी 10K के आसपास के रेंज में मोबाइल लॉन्च किया गया है उन सभी भी HD या HD प्लस रेजोल्यूशन दिया गया है। 

और 10k के आसपास के रेंज में डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 90Hz का दिया जाता है। और Realme C 67 5G smartphone का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, हो बहुत अच्छी बात है। लेकिन Realme C67 5G का प्राइस बहुत ज्यादा रखा गया है। जो बहुत डिस्पोइंट करने वाला है। 

रियलमी c67 5G में सिर्फ दो तीन फीचर्स अच्छा दिया गया है लेकिन इसके बदले में प्राइस बहुत ही ज्यादा लिया जा रहा है। 

Realme C67 5G का कैमरा उतना ख़ास नहीं है। सिर्फ मैन कैमरा 50 मेगापिक्सेल का दिया गया है। उसके बाद फ्रंट कैमरा सिर्फ 8 मेगापिक्सल का ही दिया गया है। कम से कम 13 मेगापिक्सेल दिया जाना चाहिए क्योंकि। प्राइस 13,999 रुपैया लिया जा रहा है। डिसप्ले पैनल भी IPS LCD दिया गया है। या तो डिस्प्ले AMOLED दिया जाना चाहिए।

अगर ध्यान से एनालिसिस करें तो Realme C67 5G मोबाइल Redmi के 13 C या Redmi 12 5G का कंपीटीटर बिल्कुल भी नहीं है। यह एक ऑप्शन पेश किया है। ऐसा मालूम होगा कि Redmi और Realme दोनों भाई ही है दोनों एक दुसरे का पूरक है। 

ऐसा सिर्फ यही स्मार्टफोंस में नहीं मैंने बहुत सारे रियलमी का phone और रेडमी का फोन दोनों का कंपेयर किया है। एनालिसिस भी किया है। मुझे कभी भी ऐसा नहीं लगा कि रियलमी और रेडमी दोनों एक दूसरे का कंपीटीटर है।

Redmi 13C में HD प्लस 90Hz का डिसप्ले दिया है। जिसको डिसप्ले से शिकायत है वह थोड़े ओर पैसे देकर Realme C67 5G खरीद सकता है। जो डिस्प्ले की शिकायत को पुरा कर देगा। 

वहीं Redmi 13C में 18 वाट्स का चार्जर दिया गया है। जिसको चार्जर से शिकायत है वह Realme C67 5G खरीद सकता है। C67 5G मोबाइल में 33 वाट्स का फास्ट चार्जर दिया गया है।

दोनों smartphone ने जायरोस्कोप सेंसर नहीं दिया गया है। जायरोस्कोप सेंसर गेमिंग के लिए बहुत महत्पूर्ण होता है।

कैमरा से कुछ उम्मीद नहीं कर सकते हैं। Realme C 67 5G मोबाइल में भी 5G का सिर्फ 7 बैंड दिया गया है। यह बहुत डिस्पोइंट करने वाली बात है।

Leave a Comment