Lava Yuva 3 Pro Review: क्या यह है सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन अब तक? सभी विशेषज्ञताएं और राज़ खोलते हैं!

Lava Yuva 3 Pro Review , Specifications और कमियों को डिटेल में देखते हैं।

Lava ने 10000 के नीचे के प्राइस रेंज में फिर एक बहुत अच्छा smartphone LAVA Yuva 3Pro लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल बाकि इस प्राइस रेंज के मोबाइल से अलग है। मैंने specifications का डिटेल से एनालिसिस किया है। सबसे पहले pros और cons भी बताया है।

Lava Yuva 3 Pro
Lava Yuva 3 Pro

Lava Yuva 3 Pro Pros और Cons

जिस प्राइस पर Lava Yuva 3 Pro को लॉन्च किया गया है। उसी प्राइस के अनुसार दूसरे मोबाइल्स को देखते हुए सभी अच्छाई और खराबी लिखी गई है।

Cons

  • जायरोस्कोप और कंपास सेंसर नहीं है।

Pros

  • क्लीन OS दिया है।
  • 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले।
  • स्टोरेज टाइप UFS 2.2 दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:- Realme C67 5G रिव्यू: जानिए सबकुछ, क्या है Pros और Cons! कमियों की डिटेल्स तक पहुंचें।

Display (स्क्रीन)

Lava Yuva 3 Pro display
Lava Yuva 3 Pro : display

Lava Yuva 3 Pro में 6.5 इंच का 720 × 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। 

पिक्सल डेनसिटी 270 ppi है। डिस्पले पैनल की बात करें तो IPS LCD, 90Hz का दिया गया है।

Build-Quality (बनावट)

Lava Yuva 3 Pro की बनावट की बात करें तो प्लास्टिक बिल्ड दिया गया है। मोबाइल का वजन 200 ग्राम के आसपास है। और मोबाइल की मोटाई 8.7mm दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-POCO C65 Review: क्या है अच्छा और क्या नहीं? डिटेल में जानिए, इंडिया में लॉन्च से पहले!

Processor (प्रोसेसर)

Unisoc t616 chipset
Unisoc t616 chipset

प्रोसेसर की बात करें तो Lava Yuva 3 Pro में Unisoc Tiger T616 प्रोसेसर दिया गया है। यह 12 नैनो टेक्नोलोजी पर बना हुआ प्रोसेसर है। कोर की बात करें तो 2×2.0 GHz Cortex-A75 और 6 x 1.8 GHz Cortex-A55 दिया गया है।

GPU की बात करें तो Mali G57 Mp1 दिया गया है। 

RAM & Storage (रैम और स्टोरेज)

Lava Yuva 3 Pro सिर्फ एक रैम वेरिएंट 8GB और एक स्टोरेज वेरिएंट 128GB के साथ आता है। स्टोरेज  टाइप UFS 2.2 दिया गया है। जो बहुत ही अच्छा है। क्योंकि इस प्राइस पर ऐसा स्टोरेज टाइप नहीं दिया जाता है।

Operating-System (OS)

Lava Yuva 3 Pro OS
Lava Yuva 3 Pro:OS

ऑपरेटिंग सिस्टम  Lava Yuva 3 Pro में Android 13  गया है। पूरी तरह से क्लीन ऑपरेटिंग सिस्टम आता है कोई भी ब्लॉट बेयर देखने को नहीं मिलेगा और ना ही कोई एक्स्ट्रा एप्लीकेशन या विज्ञापन देखने को मिलेगा। 

क्लीन ऑपरेटिंग सिस्टम का कुछ अलग ही फायदा है, यह परफोर्मेंस को बूस्ट करने में बहुत ही मदद करता है।

इन्हें भी पढ़ें:-Redmi Note 13 Pro Plus का रिव्यू: क्या यह है सबसे बेहतरीन 5G मोबाइल? जानिए स्पेक्स और पॉज़ नेगेटिव्स के साथ!

Camera (कैमरा)

कैमरा सेटअप की बात करें तो Lava Yuva 3 Pro के पीछे में दो कैमरा दिया गया है। लेकिन सिर्फ एक कैमरा लेंस 50 मेगापिक्सल का दिया गया hdi यह कारगर है दुसरा यूजलेस है। सेल्फी में 8 MP का लेंस लगाया है। 

प्राइस के अनुसार कैमरा को अच्छा कहा जा सकता है। क्योंकि इस प्राइस रेंज में इसी तरह का कैमरा सेटअप मिलता है।

Videography (वीडियोग्राफी)

Lava Yuva 3 Pro के पीछे और आगे वाले कैमरा से सिर्फ 1080p वीडियो 30 fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। 

वीडियो ग्राफी के लिए बहुत सारे AI बेस्ड फीचर्स मिल जायेगा। इस मोबाइल फोन से वीडियोग्राफी भी नॉर्मल ही कर पाएंगे। इस प्राइस रेंज के सभी मोबाइल्स में ऐसे ही वीडियो ग्राफी का सेटअप मिलता है। 

इन्हें भी पढ़ें:- iQoo 12 5G Review, सुपर Specs लेकिन प्रॉब्लम भी

Battery (बैटरी)

Lava Yuva 3 Pro में 5000 mAh की बैटरी और 18W का फास्ट चार्जर दिया गया है। इस प्राइस पर ऐसा ही बैटरी और चार्जर मिलेगा। खैर इस चार्जर से इतने बड़े बैटरी को चार्ज करने में बहुत समय लगेगा। 

Connectivity (कनेक्टिटिविटी)

Lava Yuva 3 Pro मोबाइल में SD कार्ड और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। Wifi वर्जन की बात करें तो Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, ब्ल्यूटूथ वर्जन 5.0 दिया गया है। USB Type C पोर्ट और। USB वर्जन 2.0 दिया गया है। OTG सपोर्ट के साथ आता है। यह 4G मोबाइल है। दोनों sim card में 4G सिम लगा सकते हैं। FM रेडियो दिया गया है।

Sensors (सेंसर)

Lava Yuva 3 Pro के पॉवर बॉटम पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इस प्राइस प्वाइंट पर बहुत सारे स्मार्टफोन में अभी भी फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया जाता है।

दुसरे सेंसर की बात करें तो accelerometer और proximity दिया गया है। जायरोस्कोप और compass सेंसर नहीं दिया गया है। यह बहुत डिस्पॉइंटिंग है। कंपास दिया जाना चाहिए।

Price (मूल्य)

Lava Yuva 3 Pro का सिर्फ एक ही वर्जन इंडिया में लॉन्च किया गया है 8GB रैम 128GB स्टोरेज इसकी कीमत Rs 8,999 रखा गया है। 

इन्हें भी पढ़ें:-Redmi 13C 5G Review, डिटेल से जाने इससे भी सुपर मोबाइल है या नहीं

Opinion (निष्कर्ष)

इंडियन मोबाइल फोन ब्रांड lava ने Lava yuva 3 pro लॉन्च कर के कमाल ही कर दिया है। क्योंकि जिस प्राइस पर इसको लॉन्च किया गया है। 

और जैसा स्पेक्स दिया गया है वैसा स्पेक्स इस प्राइस रेंज के किसी भी मोबाइल्स में नहीं मिलता है। डिस्प्ले बहुत ही बढ़िया दिया गया है। 

जैसे डिसप्ले Lava yuva 3 pro में मिलता है वैसा डिस्प्ले 10000 के प्राइस रेंज में 4G मोबाइल हो या 5G मोबाइल हो अभी के समय में दिया जा रहा है।

8000 के प्राइस रेंज में दिखेगा तो फिंगरप्रिंट सेंसर भी नहीं दिया जाता है बहुत सारे स्मार्टफोंस में लेकिन इस मोबाइल में फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन पर मिल जाता है जो की अच्छी बात कह सकते हैं। 

वैसे भी 10k पर सभी मोबाइल में भी पावर बॉटम पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाता है। और IPS LCD पैनल ही रहता है। तो 10k वाले डिस्प्ले फीचर्स Lava yuva 3 pro में मिलता है इसलिए इसके डिस्प्ले में कमियां नहीं निकाल सकते हैं।

कैमरा सेटअप भी देखिएगा तो Lava yuva 3 pro में वैसा ही है जैसा Redmi 13C, Realme C67 5G इत्यादि मोबाइल्स में दिया गया है। बैटरी और चार्जर की भी बात करें तो वैसा ही है। 

सबसे महत्वपूर्ण Lava yuva 3 pro में स्टोरेज टाइप UFS 2.2 दिया गया है। क्योंकि इस प्राइस पर ये स्टोरेज टाइप नहीं दिया जाता है। ऐसा 10K के ऊपर के प्राइस पर मिलता है। बहुत सारे ऐसे भी मोबाइल्स है जो 10000 के प्राइस पर भी UFS टाइप स्टोरेज नहीं देता है।

ओवरऑल Lava yuva 3 pro मोबाइल को प्राइस के अनुसार बहुत ही अच्छा और एक परफेक्ट smartphone कह सकते हैं।

Leave a Comment