Honor 100 Pro: चीन में लॉन्च, कैमरा और परफॉर्मेंस में क्या है खास? जानें सबकुछ, इंडियन प्राइस और विशेषताएं!

चाइनीज Smartphone कंपनी Honor ने चीन में Honor 100 Pro लॉन्च कर दिया है।

Honor 100 Pro के specifications को देखिएगा तो पता चलेगा की परफोर्मेंस को थोड़ी बहुत नजर अंदाज़ किया गया है। 

Honor 100 pro
Honor 100 pro

कैमरा और दूसरे फीचर्स पर ज्यादा जोर दिया गया है। वैसे भी कैमरा सेटअप अच्छा किया गया है। फ्रंट कैमरा भी अच्छा कह सकते हैं। 

कैमरा सेंसर भी अच्छा है। यह कहा जा सकता है की 30 हजार से 40 हजार के बीच में एक अच्छे कैमरा वाला मोबाइल है जिसका फ्रंट कैमरा भी सुपर है। और परफोर्मेंस को भी बैलेंस में रखा गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-Redmi K70 सीरीज का धमाका: लॉन्च से पहले सभी रहस्यों का खुलासा! Poco F6 की एंट्री के लिए बड़ा इंतजार

Honor 100 Pro: Display

Honor 100 Pro में 6.78 inch का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। डिसप्ले का रेजोल्यूशन 1.5K (1224×2700pixels) है और डिस्प्ले पैनल OLED कर्व्ड है। 

पिक्सेल डेनसिटी 437ppi है।रिफ्रेश रेट की बात करें तो 120Hz का दिया गया है। 

अधिकतम ब्राइटनेस 2600 nits दिया गया है। डिस्प्ले के ऊपर ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:- RedMagic 9 Pro: ऐसे specifications जो आपको देंगे गेमिंग का सबसे बेहतरीन अनुभव!

Honor 100 Pro: Performance

परफॉर्मेंस के लिए Honor 100 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। 

यह थोड़ी निराश करने वाली बात है, Pro वर्जन है तो Snapdragon 8 Gen 3 दिया जाना चाहिए। 8 Gen 2 चिपसेट 4nm टेक्नोलोजी पर बना हुआ है। 

GPU की बात की जाए तो Adreno 740 के साथ आता है। ओपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Android 13 और MagicOS 7.2 दिया गया है। RAM type LPDDR5x और स्टोरेज टाइप UFS 4.0 दिया गया है।

यह बहुत निराश करने वाली बात करें Android 14 तो दिया ही जाना चाहिए। 

इन्हें भी पढ़ें:- Oppo Find X7 Pro के लीक कैमरा Specs दुनिया का पहला ड्यूल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा

Honor 100 Pro: Camera

Honor 100 Pro की कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में तीन कैमरा लेंस दिया गया है। 

पहला, 50MP का Sony IMX906 सेंसर वाला ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ,

दूसरा 12MP उल्ट्रावाइड लेंस और तीसरा, 2.5x ऑप्टिकल जूम के साथ OIS सपोर्ट के साथ 32MP का  टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। 

फ्रंट में दो कैमरा सेटअप किया गया है। पहला कैमरा 50MP का IMX816 सेंसर के साथ आता है। दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। कैमरा में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:- Redmi Note 13R Pro लॉन्च: जानिए इसकी शानदार फीचर्स और धमाकेदार प्रोसेसर

Honor 100 Pro: Vodeography 

Honor 100 Pro के रियर कैमरा से 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड किया जा सकता है और 1080p video 30 और 60 fps दोनों पर रिकॉर्ड होगा।

 फ्रंट कैमरा की भी बात करें तो 4k वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड किया जा सकता है। और 1080p 30 fps पर रिकॉर्ड हो सकता है।

Honor 100 Pro: Battery

बैटरी की बात करें तो Honor 100 Pro में 5000mAh बैटरी और 100W वायर्ड चार्जिंग और 66W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा शामिल है। 

सुपर कहा जा सकता है। कम्पनी का विज्ञापन यह है की वायर चार्जर से 50% चार्ज सिर्फ 10 मिनट में होगा। 

वहीं वायरलेस चार्जर से 100% चार्ज सिर्फ 42 मिनट में होगा।

इन्हें भी पढ़ें:- धमाका! OnePlus 12 लॉन्च – स्पेसिफिकेशन्स और कैमरा डिटेल्स साथ में OnePlus Ace 3 की बड़ी खुलासे

Honor 100 Pro: Connectivity

कनेक्टिविटी की बात करें तो Honor 100 Pro में WiFi वर्शन WiFi 6 दिया गया है। 

ब्ल्यूटूथ वर्जन 5.3, USB 2.0 पोर्ट, और NFC शामिल हैं। SD CARD और 3.5 mm ऑडियो जैक लगाने का ऑप्शन नहीं आता है।

इन्हें भी पढ़ें:- Poco X6 Neo इंडिया में आने वाला है,ऐसे Specs के साथ

Honor 100 Pro: Build Quality 

Honor 100 Pro की मोटाई करीब 8.2mm है हो बहुत मोटा है। ग्लास बिल्ड के साथ आता है। 

इस smartphone का वजन करीब 195 ग्राम के आसपास है। 

Honor 100 Pro: Price

Honor 100 Pro के बेसिक वेरिएंट का प्राइस इंडियन प्राइस में कन्वर्ट करें तो ₹39,942 होता है और डॉलर में $479 के आसपास है।

Conclusion

Honor 100 Pro को चीन में लॉन्च किया गया है। यह इंडिया और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा या नहीं होगा इसके बारे में कोई ऑफिसियल जानकारी नहीं है।अगर इंडिया में इस मोबाइल को लांच किया जायेगा तो थोड़ी बहुत अपग्रेड करना होगा साथ में बेसिक वेरिएंट का प्राइस कम रखना होगा। 

जैसे डिस्पले की साइज और डिस्प्ले फीचर्स की बात करें तो उसमें कोई दिक्कत नहीं है। इंडिया में भी ठीक कहा जा सकता है। खैर डिज़ाइन में कोई कसर नहीं छोड़ा गया गया है। यूनिक डिज़ाइन दिया गया है। रियर में कैमरा मॉड्यूल अच्छा दिया गया है। ओपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Android 14 बॉक्स के अंदर दिया जाना चाहिए। 

परफोर्मेंस में और कोई दिक्कत नहीं है। RAM Type और Storage Type अच्छा दिया गया है ऐसा ही रहना चाहिए। चिपसेट थोड़ा पीछे का है तो कोई बात नहीं मैनेज किया जा सकता है। क्योंकि कैमरा अच्छा दिया गया है। बैटरी भी अच्छी दी गई है और चार्जर भी अच्छा है। फिंगरप्रिंट स्कैनर ऑप्टिकल है, इस प्राइस प्वाइंट पर अल्ट्रा सॉनिक का उम्मीद भी नहीं किया जा सकता है।

सोर्स

Leave a Comment